script‘खतरों के खिलाड़ी 10’ आने से पहले रानी ने किया यह काम | khatro ke khiladi 10 | Patrika News
बॉलीवुड

‘खतरों के खिलाड़ी 10’ आने से पहले रानी ने किया यह काम

रोहित शेट्टी पूरी तरह से तैयार 22 फरवरी को प्रसारित होगा

Feb 08, 2020 / 06:43 pm

Subodh Tripathi

'खतरों के खिलाड़ी 10' आने से पहले रानी ने किया यह काम

‘खतरों के खिलाड़ी 10’ आने से पहले रानी ने किया यह काम

खतरों के खिलाड़ी 10 के लिए रोहित शेट्टी पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। इस बार खतरों के खिलाड़ी में एक से बढ़कर एक टास्क रहेंगे। जिसके चलते रानी चटर्जी ने सोशयल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। जिसमें वह खतरों के खिलाड़ी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही है। खतरों के खिलाड़ी 10 बुल्गारिया में शूट हुआ है।

रानी चटर्जी ने रोहित शेट्टी के साथ एक फोटो शेयर किया है। जिसमें वे रोहित शेट्टी के संग नजर आ रही है। उनके साथ ही खतरों के खिलाड़ी का एक फोटो भी शेयर हुआ है। जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो में करण संगिनी के एक्टर तेजस्विनी प्रकाश, बेहद 2 के एक्टर शिविन नारंग, नागिन 3 एक्टर अदा खान, आरजे मल्शिका, सत्यमेव जयते एक्टर अमृता खानवेलकर, स्ट्रीट डांसर 3डी के एक्टर धर्मेश, भोजपुरी एक्टर रानी चटर्जी और कॉमेडियन बलराज सयाल कंटेस्टेंट के रूप में नजर आएंगे। यह शो 22 फरवरी को कलर्स पर प्रसारित होगा।
कुछ समय पहले कलर्स चैनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ का प्रोमो शेयर किया था जिसमें रोहित शेट्टी अपनी ‘डर की यूनिवर्सिटी’ फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे थे। इसके बार करण पटेल का भी एक वीडियो आया था जिसमें वह चूहों के साथ टास्क परफॉर्म करते नजर आ रहे थे।
https://twitter.com/hashtag/RohitShetty?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Entertainment / Bollywood / ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ आने से पहले रानी ने किया यह काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो