1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेहद फिल्मी थी नरगिस और राज कपूर की पहली मुलाकात, इस हरकत पर भड़क गईं थीं एक्ट्रेस

नरगिस और राज कपूर की पहली मुलाकात बिल्कुल फिल्मी अंदाज में हुई थी। हालांकि एक्टर की एक बात से परेशान होकर नरगिस ने अपनी सहेली से उनकी शिकायत भी की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 2 Dec 2021, 6:33 PM IST

Know about Actress Nargis and Raj Kapoor First Meeting

Nargis and Raj Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर राज कपूर और एक्ट्रेस नरगिस की जोड़ी हिंदी सिनेमा की हिट जोड़ियों में से एक थीं। दोनों ने मिलकर कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। सब जानते हैं कि दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे और सालों तक रिलेशन चला था। लेकिन क्या आप दोनों की पहली मुलाकात के बात के बारे में जानते हैं। जो एक दम फिल्मी अंदाज में हुई थीं। आइये जानते हैं दोनों के पहली मुलाकात के बारे में।

नरगिस के घर पहुंचे थे राज कपूर

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राज कपूर और एक्ट्रेस नरगिस की जोड़ी को हिंदी सिनेमा की हिट जोड़ी माना जाता था। दोनों अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में भी रहे थे। उनका रिलेशन सालों चला, हालांकि वे एक-दूसरे से शादी नहीं कर पाए। राज कपूर और नरगिस की लव स्टोरी की तरह उनकी पहली मुलाकात भी किसी कहानी से कम नहीं थी। जिस वक्त राज कपूर नरगिस के घर पहुंचे थे, उस समय नरगिस पकौड़े बनाने में बिजी थीं। इतना ही नहीं नरगिस ने अपनी पहली मुलाकात के बाद करीबी दोस्त नीलम से राज कपूर की शिकायत भी की थी।

ऋतू नंदा ने किया था खुलासा

दरअसल ऋतू नंदा ने अपने पिता राज कपूर और नरगिस से जुड़े इस किस्से के बारे में एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने बताया था कि राज कपूर फिल्म ‘आग’ की शूटिंग ‘महालक्ष्मी स्टूडियो’ में करना चाहते थे, लेकिन उस दौरान नरगिस की मां फिल्म ‘रोमियो जूलियट’ की शूटिंग वहां कर रही थीं। ऐसे में स्टूडियो की सुविधाएं जानने के लिए राज कपूर एक्ट्रेस नरगिस के घर पहुंचे थे।

ऋतू नंदा ने बताया था कि “जब पापा ने घंटी बजाई तो नरगिस पकौड़े तल रही थीं। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो अनजाने में उनके हाथ में सना बेसन उनके बालों से छू गया। अपनी इस मुलाकात को पापा ने हमेशा याद रखा और इस चीज को उन्होंने फिल्म ‘बॉबी’ में भी उतारा था। वहीं, इस किस्से का जिक्र नरगिस के जीवन पर आधारित किताब में टीजेएस जॉर्ज ने ‘द लाइफ एंड टाइम्स ऑफ नरगिस’ में किया गया है।

हरकत को लेकर शिकायत की थी

किताब में लिखा हैं कि नरगिस ने अपनी इस मीटिंग का जिक्र सबसे पहले करीबी दोस्त नीलम से किया था और राज कपूर की एक हरकत को लेकर शिकायत भी की थी। नरगिस ने अपनी सहेली से कहा था कि “एक मोटा नीली आंखों वाला लड़का हमारे घर आया था। ‘आग’ की शूटिंग के दौरान उस लड़के ने मुझपर लाइन मारनी भी शुरू कर दी।

बता दें कि जहां नरगिस ने राज कपूर के साथ फिल्म ‘आग’ में काम अपनी मां के कहने पर किया था। वहीं, ‘बरसात’ की शूटिंग तक नरगिस, राज कपूर को पसंद भी करने लगी थीं। नरगिस से राज कपूर की पहली मुलाकात राज कपूर की शादी के कुछ दिन बाद ही हुई थी। इसके बाद 9 सालों तक दोनों का रिलेशन चला, फिर दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए। इसके बाद नरगिस जिंदगी में आगे बढ़ीं और उन्होंने सुनील दत्त से शादी कर ली।

यह भी पढ़ें: जब अमिताभ बच्चन की ये बात सुनकर हैरान रह गए थे सलीम खान, रिश्तों में घुल गई थी कड़वाहट!

यह भी पढ़ें: जब अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र को 3-4 हजार लोगों ने घेर लिया, आगे हुआ था कुछ ऐसा

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन