
krk on laal singh chaddha flop
खुद को क्रिटिक्स बताने वाले KRK ने आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चिड्ढा' के फ्लॉप होने पर खिल्ली उड़ाई है और आमिर को लेकर काफी कुछ लिखा है। केआरके ने लिखा, "आमिर खान लगातार 2 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' और 'लाल सिंह चड्ढा' देने के बाद कम से कम एक साल तक सदमे में रहेंगे। फिर उन्हें यह तय करने में एक साल लग जाएगा कि उन्हें कौन-सी फिल्म करनी चाहिए। फिर उस फिल्म को पूरा करने में उन्हें 3 साल लगेंगे और इन 5 सालों के बाद लोग उन्हें देखना पसंद नहीं करेंगे।"
कमाल आर खान का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चिड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है। 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत का 30 प्रतिशत तक नहीं कमा पाई है। फिल्म ने पांच दिनों में केवल 45.83 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं लोग फिल्म रिलीज होने के बावजूद इसके बायकॉट की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनी 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी लीड रोल में हैं। ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई टॉम हैंक्स की 'फॉरेस्ट गंप' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।
Published on:
17 Aug 2022, 11:47 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.