scriptBigg Boss OTT 3: सलमान खान के शो में नजर आएंगी शाहरुख खान की ‘बेटी’ | Kuch kuch hota hai actress sana saeed participate in salman khan show | Patrika News
बॉलीवुड

Bigg Boss OTT 3: सलमान खान के शो में नजर आएंगी शाहरुख खान की ‘बेटी’

सलमान खान के कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस बीच बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट लिस्ट में एक नाम खूब सुर्खियों में है।

मुंबईApr 07, 2024 / 10:52 am

Swati Tiwari

sana saeed in bigg boss ott 3

सलमान खान के शो में नजर आएंगी सना सईद

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का फैंस इंतजार कर रहे हैं। इस शो में शामिल होने को लेकर कई नाम सुर्खियों में है। अब इस शो को लेकर नई अपडेट सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि शाहरुख (Shahrukh Khan) खान की ऑनस्क्रीन बेटी यानी सना सईद भी नजर आ सकती हैं। सना ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में अंजली का किरदार निभाया था। टेली बाइट्स के एक रिपोर्ट के मुताबिक सना को बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच किया है। इससे पहले भी शो के मेकर्स ने सना को बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के लिए अप्रोच किया था पर उस वक्त सना इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं।
यह भी पढ़ें

OTT Release This Week: इस महीने ओटीटी पर धमाल मचा रही हैं ये वेब सीरीज, देखें लिस्ट

सना सईद कई सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। सना ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘नच बलिये’, ‘लो हो गई पूजा इस घर की’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। इसी के साथ सना सईद ने ‘कुछ कुछ होता है’ फिल्म में शाहरुख खान की बेटी ‘अंजली’ का किरदार निभाया था। बताया जा रहा है कि सब कुछ ठीक रहा तो सना जल्द ही इस शो में नजर आ सकती हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / Bigg Boss OTT 3: सलमान खान के शो में नजर आएंगी शाहरुख खान की ‘बेटी’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो