scriptमशहूर सिंगर लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर सामने आई नई अपडेट, किया ऐसा ट्वीट | Lata Mangeshkar returns home from hospital after 28 days | Patrika News
बॉलीवुड

मशहूर सिंगर लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर सामने आई नई अपडेट, किया ऐसा ट्वीट

लता मंगेशकर 28 दिनों के बाद अस्पताल से घर लौटीं, फैंस और शुभचिंतकों को दिया धन्यवाद….lata mangeshkar, lata mangeshkar health
 
 

Dec 08, 2019 / 07:25 pm

भूप सिंह

ajay devgn apologise to lata mangeshkar on total dhamaal song mungda

ajay devgn apologise to lata mangeshkar on total dhamaal song mungda

सांस लेने में तकलीफ के चलते मशहूर सिंगर लता मंगेशकर Lata Mangeshkar पिछले 28 से दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती थीं। बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस उनकी हैल्थ को लेकर काफी चिचिंत थे। लेकिन अब वे पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं। इसकी जानकारी खुद लता lata mangeshkar health ने रविवार को एक के बाद एक ट्वीट करके दी है। उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा, ‘नमस्कार, पिछले 28 दिनों से मैं ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में थी। मुझे न्यूमोनिया हुआ था। डॉक्टर चाहते थे कि मैं पूरी तरह से ठीक हो जाऊं, आज मैं घर वापस आ गई हूं। ईश्वर, माई बाबा के आशीर्वाद और आप सब के प्यार, प्रार्थनाओं से मैं अब ठीक हूं। मैं आप सब की ह्दय से आभारी हूं।

 

https://twitter.com/mangeshkarlata/status/1203641443899736065?ref_src=twsrc%5Etfw
lata mangeshkar
दूसरे ट्वीट में लता ने लिखा, ‘मेरे ब्रीच कैंडी के डॉक्टर सच में फरिश्ते हैं, यहां का सभी कर्मचारी वर्ग भी बहुत अच्छा है। आप सब की मैं पुनः एक बार मन से आभारी हूं। ये प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे।
https://twitter.com/mangeshkarlata/status/1203641452237975552?ref_src=twsrc%5Etfw
lata mangeshkar

बता दें कि लता की तबीयत में पिछले एक हफ्ते से सुधार था। लेकिन उनका परिवार बेहतर देखभाल के लिए उनकी हॉस्पिटल से छुट्टी नहीं चाहता था इसलिए उन्हें हॉस्पिटल में रखा गया था। ब्रीच कैंडी की बेस्ट डॉक्‍टरों की टीम की निगरानी में लता मंगेशकर का इलाज चल रहा था और अब लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार है। वह स्‍वस्‍थ हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Home / Entertainment / Bollywood / मशहूर सिंगर लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर सामने आई नई अपडेट, किया ऐसा ट्वीट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो