scriptदिवंगत स्टार विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि खन्ना का हुआ निधन | late vinod khannas wife geetanjali is no more | Patrika News
बॉलीवुड

दिवंगत स्टार विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि खन्ना का हुआ निधन

विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि खन्ना का शनिवार की देर रात को महाराष्ट्र के रायगड जिले के मांडवा में देहांत हो गया।

मुंबईDec 16, 2018 / 01:35 pm

Riya Jain

late vinod khannas wife geetanjali is no more

late vinod khannas wife geetanjali is no more

दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि खन्ना का शनिवार की देर रात को महाराष्ट्र के रायगड जिले के मांडवा में देहांत हो गया। इस वक्त मांडवा के एक अस्पताल में गीतांजलि की पोस्टमार्टम प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस वक्त उनके दोनों बेटों – अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना मांडवा में मौजूद हैं।

बता दें गीतांजलि और विनोद‌ खन्ना बचपन के दोस्त थे। दोनों का काफी समय तक अफेयर चला फिर 1971 में शादी कर ली थी। गीतांजलि और विनोद खन्ना की शादी 14 सालों तक चली पर कुछ कारणों के चलते 1985 में वे एक-दूसरे से अलग हो गए। आपको बता दें विनोद खन्ना के अचानक से ओशो की शरण में अमेरिका चले जाने के फैसले के बाद ही दोनों अलग हुए थे।

गीतांजलि को पिछले साल मुम्बई में अपने पति विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार के वक्त देखा गया था, जहां पर बेटे अक्षय खन्ना अपनी मां का हाथ थामे देखे गए थे। विनोद खन्ना का निधन 27 अप्रैल, 2017 को कैंसर की बीमारी के चलते हो गया था।

Home / Entertainment / Bollywood / दिवंगत स्टार विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि खन्ना का हुआ निधन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो