script#MeToo: तनुश्री के बाद अब यौन शोषण पर माधुरी दीक्षित ने किया चौंकाने वाल खुलासा, कहा- इंडस्ट्री में बड़े चहरों को… | Madhuri Dixit big statment on MeToo campaign | Patrika News
बॉलीवुड

#MeToo: तनुश्री के बाद अब यौन शोषण पर माधुरी दीक्षित ने किया चौंकाने वाल खुलासा, कहा- इंडस्ट्री में बड़े चहरों को…

माधुरी दीक्षित ने कहा-इंडस्ट्री में बड़े चहरों को…

मुंबईJun 12, 2019 / 10:30 am

Preeti Khushwaha

Madhuri Dixit

Madhuri Dixit

पिछले साल #MeToo कैंपेन के तहत न जानें कितने बड़े नाम सामने आए। मीटू ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा। तनुश्री दत्ता का नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आराप लगाने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ ली थी। वहीं एक के बाद एक कई नाम सामने आए। वहीं बॉलीवुड की ‘धक-धक’ गर्ल Madhuri Dixit ने #MeToo पर चौंकाने वाला खुलासा किया।

Madhuri Dixit

#MeToo पर कई सितारों की प्रतिक्रिया के बाद अब माधुरी की रिएक्शन सामने आया है। हाल ही में माधुरी दीक्षित एक इवेंट के दौरान महिलाओं के यौन शोषण के बारे में की। उन्होंने कहा, ‘केवल फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं हर एक इंडस्ट्री में हमें महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने की जरुरत है। बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें रोजाना बस-ट्रेन और अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है।’

Madhuri Dixit

माधुरी ने इसी बात चीत में आगे कहा, ‘मशहूर चेहरों का आसानी से पता चल जाता है। अगर आरोपी फेमस चेहरा होता हैं तो उसके बारे में सब जान जाते हैं, लेकिन उनका क्या जो चेहरे जाने पहचाने नहीं है और महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं ? हमें महिलाओं को अच्छा माहौल देने के अलावा लोगों को शिक्षित करने की भी जरूरत है ताकि वह महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा निडर होकर लड़ाई करे।’

Home / Entertainment / Bollywood / #MeToo: तनुश्री के बाद अब यौन शोषण पर माधुरी दीक्षित ने किया चौंकाने वाल खुलासा, कहा- इंडस्ट्री में बड़े चहरों को…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो