scriptअनुष्का से मिलने के लिए फीमेल फैन ने उठाया इतना बड़ा कदम, परेशान होकर परिवार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट | Mainpuris Minor Girl Left Home to Meet Actress Anushka Sharma Mumbai | Patrika News
बॉलीवुड

अनुष्का से मिलने के लिए फीमेल फैन ने उठाया इतना बड़ा कदम, परेशान होकर परिवार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma ) फिलहाल प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खास फैन फॉलोइंग हैं। इस बीच अनुष्का की एक फीमेल फैन ने उनसे मिलने के लिए ऐसा कदम उठाया कि उनके परिजन परेशान हो गए…..
 

मुंबईSep 13, 2020 / 06:08 pm

भूप सिंह

anushka_sharma.jpg

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma ) फिलहाल प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खास फैन फॉलोइंग हैं। इस बीच अनुष्का की एक फीमेल फैन ने उनसे मिलने के लिए ऐसा कदम उठाया कि उनके परिजन परेशान हो गए। दरअसल, अनुष्का से मिलने के लिए उनकी एक फैन अपने घर से भाग गई। वह उत्तर प्रदेश के जनपथ मैनपुरी की रहने वाली हैं। किशोरी के परिजनों ने परेशान हो कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसको नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर पकड़ा। उसके सही सलामत घर लौटने पर उसके परिजनों ने राहत की सांस ली।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अनुष्का शर्मा से मिलने के लिए कुछ दिन पूर्व घर से गेहूं पिसाकर लाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी है। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। तब उसके भाई की और से थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो किशोरी की लोकेशन दिल्ली में मिली। इस पर पुलिस के लिए रवाना हुई और किशोरी को दिल्ली में एक रेवले स्टेशन से बरामद किया। किशोरी के लापता होने से परिजन परेशान और चिंतित हो गए थे। उसके सही सलामत मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली।

पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह मुंबई जाना चाहती थी। उसने टीवी पर एक कार्यक्रम देखा था। इसके बाद से ही वह अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से बेहद प्रभावित है। वह मुंबई पहुंचकर अनुष्का से मिलना चाहती थी। इतना ही नहीं, मुंबई जाने के लिए उसने घर से पांच हजार रुपए भी चुराए थे। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया औऱ उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Home / Entertainment / Bollywood / अनुष्का से मिलने के लिए फीमेल फैन ने उठाया इतना बड़ा कदम, परेशान होकर परिवार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो