scriptअरबाज से अलग हो मलाइका ने 40 की उम्र में दिखाया 20 का जलवा | Malaaika Glamorous Photoshoot after Seprated from Arbaaz Khan | Patrika News
बॉलीवुड

अरबाज से अलग हो मलाइका ने 40 की उम्र में दिखाया 20 का जलवा

अरबाज ने एक इंटरव्यू में किया खुलासा कि वो और मलाइका अलग हो चुके हैं…

Aug 23, 2016 / 04:09 pm

dilip chaturvedi

malaika

malaika

मुंबई। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सुर्खियों में हैं। उनके सुर्खियों में की कई वजहें हैं। एक तो उनका 40वां जन्मदिन है, दूसरे उनका नया बिकिनी अवतार…तीसरी, लेकिन सबसे बड़ी चर्चा उनके और अरबाज के अलगाव से जुड़ी है। जी हां, अरबाज ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि वो और मलाइका अलग हो गए हैं। हालांकि दोनों अभी तक कानूनी तौर से अलग नहीं हुए, लेकिन अरबाज की बातों से साफ लगता है कि जल्द ही दोनों को तलाक मिल जाएगा। वैसे इससे पहले दोनों के तलाक और दोबारा साथ रहने की खबरें भी आई थीं। यह अटकलें भी लगीं कि अब दोनों फिर साथ रहेेंगे लेकिन इन सबके बीच अरबाज ने क्लियर कर दिया है कि वो अब भी अलग-अलग ही हैं और हमेशा के लिए अलग हो चुके हैं।

अब बात बिकिनी अवतार की। ‘हैलो इंडिया मैगजीन’ के अगस्त एडिशन के लिए मलाइका ने जो फोटोशूट करवाया है, वह इस बात को बल देता है कि सलमान के परिवार से उनका अब पहले जैसे रिश्ता नहीं रहा। अब वो स्वतंत्र हैं अपनी मर्जी की मालिक हैं। हालांकि, सलमान को मलाइका के काम को लेकर कभी कोई आपत्ति नहीं दर्ज की, लेकिन उन्हें घर की औरतों द्वारा एक सीमा के बाद एक्सपोज जरा भी पसंद नहीं था। शायद यही बात मलाइका को पसंद नहीं थी। खैर, इस फोटोशूट में मलाइका ने जिस तरह से अपनी काया का प्रदर्शन किया है, इससे पहले शायद ही उन्होंने कभी ऐसे पोज दिए हों।

गौरतलब है कि इसी साल मार्च में पॉपुलर रिएलिटी शो पावर कपल में जब दोनों साथ दिखना बंद हो गए, तभी से इनके अलग होने की अटकलें शुरू हो गई थीं। मलाइका और अरबाज की शादी को 23 साल हो चुके हैं और दोनों का 13 साल का एक बेटा अरहान है।

Home / Entertainment / Bollywood / अरबाज से अलग हो मलाइका ने 40 की उम्र में दिखाया 20 का जलवा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो