scriptमलाइका अरोड़ा ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में ढाया कहर, देखें उनकी Hot फोटो | Malaika Arora black and white photo goes viral on internet | Patrika News
बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में ढाया कहर, देखें उनकी Hot फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

नई दिल्लीFeb 15, 2020 / 02:07 pm

Sunita Adhikari

malaika_arora_black_and_white_.jpeg
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वो फैंस के साथ अपनी फोटोज़ हो या वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब एक बार फिर मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। मलाइका की ये फोटो ब्लैक एंड व्हाइट में है।
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Instagram) ने खुद इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस फोटो में शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा है- हैशटैग ब्लैक एंड व्हाइट सीरीज। मलाइका की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। उनके फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मलाइका खेतों के बीच दौड़ती हुई नजर आ रही हैं।
इससे पहले मलाइका की दुल्हन के अवतार वाली तस्वीरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। एक्ट्रेस दुल्हन के लिबास में रैंप वॉक करती नजर आईं थीं और रेड लहंगे मलाइका बला की खूबसूरत लग रही थीं। आपको बता दें कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ उनकी अफेयर की अफवाह जैसे ही सच साबित हुई, तब से ही दोनों अपने रिलेशन को खुलकर सामने लाने लगे। हाल ही में दोनों को अरमान जैन की रिसेप्शन पार्टी में स्पॉट किया गया था, जहां मलाइका ने साड़ी तो अर्जुन कपूर ने कुर्ता पजामा पहन रखा था।

Home / Entertainment / Bollywood / मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में ढाया कहर, देखें उनकी Hot फोटो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो