बॉलीवुड

बहन की पार्टी में उर्फी जावेद के कपड़े पहनकर पहुंची मलाइका अरोड़ा, लोग बोले-‘बस यहीं देखना बाकी था’

उर्फी जावेद का फैशन की दुनिया में खूब बोलबाला है। आम जनता से लेकर सेलेब्स तक इनके फैशन के मुरीद हैं। कई बार सेलेब्स इनकी नकल उतारते नजर आते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा की सोशल मीडिया पर घूम रही है।

Feb 01, 2023 / 12:49 pm

Shweta Bajpai

urfi javed

बीती रात करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में कई सेलेब्स ने शिरकत की। इस दौरान मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया गया। सेलिब्रेशन के मौके पर मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहुंची थीं।
वैसे तो इस पार्टी में कई बड़े स्टार्ट्स ने शिरकत की थी, लेकिन सभी की निगाहें मलाइका अरोड़ के आउटफिट पर टिक गईं। मलाइका अरोड़ा ने बोल्ड बॉडी सूट पहना था, जिसे देख लोगों को उर्फी जावेद की याद आ गई। मलाइका अरोरा इस आउटफिट में बेहद ही सेक्सी लग रहीं थीं।

लोगों ने ये तक अफवाह उड़ा दी कि मलाइका ने उर्फी के कपड़े पहन लिए हैं। मलाइका का ये लुक से बिल्कुल उर्फी के लुक से मिलता-जुलता है। मलाइका अरोड़ा के इन नए लुक को देखने के बाद लोग देखते ही रह गए।

यह भी पढ़ें

शुरू हुईं शादी की तैयारियां, दिल्ली पहुंचे सिद्धार्थ

https://twitter.com/hashtag/apdhillon?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पार्टी के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक कार में बैठकर घर के लिए निकले। इन दोनों को साथ देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया।
एक यूजर ने लिखा- आंटी ने इसको भी अंकल बना दिया।

एक ने लिखा- नहीं होगी इनकी शादी कभी भी, सिर्फ टाइमपास चल रहा है।

एक यूजर ने लिखा- मां और बेटे की प्यारी जोड़ी। एक यूजर ने कहा- टॉप तो उर्फी का पहन आई।
https://twitter.com/hashtag/MalaikaArora?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/malaikaarora?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
कुछ दिन पहले उर्फी जावेद ने भी कुछ इसी तरह का ड्रेस पहना था। उर्फी ने इस ड्रेस को खुद डिजाइन किया था।

यह भी पढ़ें

इंसान की चमड़ी से कपड़े बनाकर पहनना चाहती हैं उर्फी जावेद

Hindi News / Entertainment / Bollywood / बहन की पार्टी में उर्फी जावेद के कपड़े पहनकर पहुंची मलाइका अरोड़ा, लोग बोले-‘बस यहीं देखना बाकी था’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.