कोविड ने शारीरिक रूप से तोड़ा
दरअसल, मलाइका अरोड़ा पिछले साल सितंबर में कोविड पॉजिटिव हो गई थी। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। लेकिन अब उन्होंने बताया कि किस तरह कोविड ने उन्होंने शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर तक किया था। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह फिट दिखाई दे रही हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी कोविड जर्नी को भी शेयर किया है। मलाइका कहती हैं, 'मैं 5 सितंबर को कोविड पॉजिटिव हुई थी और ये बहुत बुरा था। जो भी कोविड रिकवरी को आसान कहता है वह या तो खुशकिस्मती से बहुत अच्छी इम्यूनिटी वाला है या फिर कोविड के संघर्षों से वाकिफ नहीं है। क्योंकि मैं खुद इससे गुजरी हूं इसलिए कह सकती हूं यह आसान बिल्कुल भी नहीं था। इसने मुझे शारीरिक रूप से तोड़कर रख दिया था। दो कदम चलना भी किसी टास्क की तरह लगता था। ठना, बस अपने बिस्तर से उठना या खिड़की पर खड़े होना एक जर्नी जैसा था।'