scriptअर्जुन कपूर से शादी करेंगी मलाइका अरोड़ा? एक्ट्रेस ने पहली बार खुलकर बताया फ्यूचर प्लान | malaika arora talk about marrying with arjun kapoor and having more kids | Patrika News
नई दिल्ली

अर्जुन कपूर से शादी करेंगी मलाइका अरोड़ा? एक्ट्रेस ने पहली बार खुलकर बताया फ्यूचर प्लान

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के रिश्तें किसी से छिपे नहीं हैं। दोनों अक्सर ही हर जगह साथ नजर आते हैं। दोनों की शादी की खबरें अक्सर बाजार में घूमती रहती हैं। अब इसपर मलाइका ने खुलकर बात की है।

नई दिल्लीDec 06, 2022 / 12:12 pm

Shweta Bajpai

malaika arora

malaika arora

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के रिश्तें दुनिया से छिपे नहीं हैं। दोनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और एक दूसरे के साथ अपनी फोटो-वीडियो शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं दोनों के फैंस लंबे समय से ही दोनों की शादी की राह देख रहे हैं, जिसको लेकर अक्सर ही खबरें सामने आती रहती हैं। अब मलाइका इसे लेकर बात की है।
इन दिनों मलाइका अपने शो ‘मूविंग इन विद मलाइका (Moving In With Malaika)’ को लेकर सुर्खियों में हैं। अब शो में मलाइका ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग शादी की बातें कर दर्शकों की बेताबी बढ़ा दी है।

शो में जब फराह खान ने मलाइका से उनके फ्यूचर प्लान के बारे में पूछा। उन्होंने कहा, आपका कोई तो फ्यूचर प्लान होगा ना। क्या आप बच्चे चाहती हो? क्या आप दोबारा शादी करना चाहती हो?’ तो मलाइका ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता कि फ्यूचर में मेरे लिए क्या है?’

यह भी पढ़ें

वरुण सूद को चीट कर रही थीं दिव्या अग्रवाल!

https://twitter.com/hashtag/MovingInWithMalaika?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
मलाइका ने कहा, ‘ये ऐसी चीजें हैं जो बहुत ही काल्पनिक हैं। ये ऐसी चीजें हैं, जिनके बारे में हम पहले भी कई बार चर्चा कर चुके हैं और करते रहते हैं।’

अदाकारा ने आगे कहा ‘ आप अपने पार्टनर के साथ ऐसी चीजों के बारे में बात करते ही हैं। मुझे लगता है कि मैं एक रिलेशनशिप में ज्यादा बेहतर इंसान हूं. मैंने आज जो भी फैसले लिए लिए हैं वो इसलिए लिए क्योंकि मैं खुश रहना चाहती थी और आज जो इंसान मेरी जिंदगी में है, मुझे खुश रखता है।’
https://twitter.com/MuhsenNysar/status/1598612936691519489?ref_src=twsrc%5Etfw
फराह खान ने मलाइका से पूछा कि अपने रिश्ते के बारे में कही जाने वाली बातों से वो डील कैसी करती हैं। फराह ने कहा कि उन्होंने भी अपने से आठ साल छोटे इंसान से शादी की थी। उन्हें भी काफी कुछ अपने समय में सुनना पड़ा था। अब मलाइका को भी ऐसी बातें रोज सुननी पड़ती हैं कि ‘तुम ये क्या कर रही हो’, ‘तुम्हारा दिमाग तो ठीक है।’

यह भी पढ़ें

अर्चना गौतम का नया गाना देख फटी रह गईं लोगों की आंखे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो