scriptMalaika Arora का वीडियो वायरल, अपने से कम उम्र के आदमी को डेट करने की बताई परेशानियां | Malaika Arora Talks About Being Judged For Dating A Younger Man Arjun Kapoor Breakup | Patrika News
बॉलीवुड

Malaika Arora का वीडियो वायरल, अपने से कम उम्र के आदमी को डेट करने की बताई परेशानियां

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। इसी बीच मलाइका एक वीडियो वायरल है। इसमें वो कम उम्र के शख्स को डेट करने की परेशानियां बता रही हैं।

मुंबईJun 02, 2024 / 12:31 pm

Jaiprakash Gupta

Malaika Arora
Malaika Arora: बॉलीवुड के पावर कपल कहलाने वाले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उनका 5 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। इसी बीच मलाइका एक वीडियो वायरल है। इसमें वो कम उम्र के शख्स को डेट करने की परेशानियां बताती दिख रही हैं।

छोटी उम्र के लोगों को डेट करने पर होती हैं दिक्कत

Malaika Arora on Dating A Younger Man
मलाइका इस वायरल वीडियो में कह रही हैं कि एक तलाकशुदा औरत जब किसी छोटी उम्र के शख्स को डेट करती है तो लोग उसे अपवित्र मानने लगते हैं। उसके बारे में तरह-तरह की बातें बनाते हैं। वहीं ऐसा आदमी करे तो सब चुप रहते हैं।
यह भी पढ़ें href="https://www.patrika.com/bollywood-news/malaika-arora-selfie-with-aleksander-alexllic-goes-viral-amidst-breakup-news-with-arjun-kapoor-18737122" data-type="post" data-id="18737122" target="_blank" rel="noopener">Breakup की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा की इस शख्स के साथ सेल्फी वायरल, क्या मिल गया नया बॉयफ्रेंड?

महिलाओं का तलाक-ब्रेकअप के बाद खुलकर जीना जरूरी है

मलाइका इस वीडियो में कहती हैं- “महिलाओं के लिए ब्रेकअप या तलाक के बाद भी जीवन जीना बहुत जरूरी है…महिलाओं के रिश्तों के प्रति एक स्त्री-द्वेषी दृष्टिकोण है। अक्सर किसी महिला के लिए कम उम्र के पुरुष के साथ डेट करना अपवित्र माना जाता है।”
यह भी पढ़ें href="https://www.patrika.com/bollywood-news/malaika-arora-gave-a-luxury-apartment-on-rent-this-famous-designer-will-pay-rent-in-lakhs-18699865" data-type="post" data-id="18699865" target="_blank" rel="noopener">मलाइका अरोड़ा ने रेंट पर दिया लग्जरी अपार्टमेंट, लाखों में किराया चुकाएंगी ये फेमस डिजाइनर

एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो एक मजबूत महिला हैं और प्रगति पर काम कर रही हैं। वो ये सुनिश्चित करने के लिए खुद पर काम करती हैं कि वो हर दिन फिट और खुश रहें।
बॉलीवुड की ताजा खबरें यहां पढ़ें- Bollywood News In Hindi

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता

बात करें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप की तो दोनों ने अभी तक अपने ब्रेकअप पर कोई बयान नहीं दिया है। मलाइका के मैनेजर ने इस खबर को अफवाह मात्र बताया है। 

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / Malaika Arora का वीडियो वायरल, अपने से कम उम्र के आदमी को डेट करने की बताई परेशानियां

ट्रेंडिंग वीडियो