1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक गाने के लिए मल्लिका शेरावत की कमर पर ये काम करना चाहता था प्रोड्यूसर

मल्लिका शेरावत अक्सर वह अपने फिल्म एक्सीपीरियंस को लेकर खुलासे करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनसे एक प्रोड्यूसर ने उनकी कमर पर चपाती बनाने की बात तक कह डाली थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 11 Nov 2021, 7:52 PM IST

mallika_sherawat.jpg

Mallika Sherawat

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तो पहली ही फिल्म से बोल्डनेस का तड़का लगा दिया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में बोल्ड सीन दिए और उनका नाम बोल्ड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गया। हालांकि, अब मल्लिका बॉलीवुड फिल्मों में बहुत कम ही दिखाई देती हैं। लेकिन अक्सर वह अपने फिल्म एक्सीपीरियंस को लेकर खुलासे करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनसे एक प्रोड्यूसर ने उनकी कमर पर चपाती बनाने की बात तक कह डाली थी।

मल्लिका ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया। एक्ट्रेस ने The Love Laugh Live Show के दौरान बताया कि उनके पास एक गाने के लिए अजीब ऑफर आया था। ऑफर सुनते ही उन्होंने इसके लिए इंकार कर दिया था। वह कहती हैं, 'एक बार एक प्रोड्यूसर उनके पास गाने का आइडिया लेकर आए और बोले, बड़ा हॉट सॉन्ग है। ऑडिएंस को कैसे पता चलेगा कि आप हॉट हैं? आप इतनी हॉट हैं कि आपकी कमर पे मैं चपाती सेक सकता हूं। मल्लिका बोलती हैं, कितनी अजीब बात है, क्या आपने कभी ऐसा सुना है?’

यह भी पढ़ें: पति से अलग होने के बाद बेहद बोल्ड हुई टीवी की ये एक्ट्रेस, टॉवल लपेटकर करवाया फोटोशूट

इसके बाद मल्लिका कहती हैं, 'मैंने उन्हें साफ मना कर दिया। मैंने उनसे कहा कि हम ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं। लेकिन मुझे ये बहुत फनी और ओरिजिनल लगा। यह एक ओरिजिनल आइडिया है।' वह आगे कहती हैं, 'मुझे लगता है कि भारत में महिलाओं की हॉटनेस को लेकर बहुत ही गलत धारणा है। मेरे समझ नहीं आती। बेशक अब बेहतर है लेकिन जब मैंने करियर की शुरुआत की थी यह अजीब थी।'

यह भी पढ़ें: मल्लिका शेरावत ने अपनी लव लाइफ का किया खुलासा, बताया बॉयफ्रेंड को बिस्तर से जुड़ी उनकी ये आदत नहीं है पसंद

बता दें कि हाल ही में मल्लिका ने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड को उनकी एक आदत बिल्कुल नहीं पसंद। वह कहती हैं, 'मुझे पार्टी कल्चर पसंद नहीं है। मैं बहुत आध्यात्मिक हूं। मैं जल्दी सोना पसंद करती हूं। मेरा बॉयफ्रेंड हमेशा शिकायत करता है, हे ईश्वर क्या तुम नन हो? तुम हमेशा जल्दी सो जाती हो। दिक्कत क्या है? इसके बाद मल्लिका ने ये भी बताया कि उनकी बॉयफ्रेेंड से मुलाकात कैसे हुई थी।'