22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / TV News / पति से अलग होने के बाद बेहद बोल्ड हुई टीवी की ये एक्ट्रेस, टॉवल लपेटकर करवाया फोटोशूट

पति से अलग होने के बाद बेहद बोल्ड हुई टीवी की ये एक्ट्रेस, टॉवल लपेटकर करवाया फोटोशूट

संजीदा शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी कई तस्वीरें हैं। फैंस को टॉवल में उनका ये बोल्ड फोटोशूट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि संजीदा ने केवल टॉवल लपेट रखा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 11 Nov 2021, 6:02 PM IST

sanjeedaa.jpg

Sanjeeda Sheikh

नई दिल्ली। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस संजीदा शेख आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। जब भी वह कोई अपनी तस्वीर शेयर करती हैं तो वह तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। संजीदा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें चार मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से वह अपनी बोल्ड फोटोज़ के कारण चर्चा में हैं। अब एक बार फिर उन्होंने अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों को घायल कर दिया है।

दरअसल, संजीदा शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी कई तस्वीरें हैं। फैंस को टॉवल में उनका ये बोल्ड फोटोशूट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि संजीदा ने केवल टॉवल लपेट रखा है। संजीदा अपने हाथ से टावल पकड़े हुई दिखाई दे रही हैं। उनके बाल खुले हुए हैं और उन्होंने मेकअप नहीं किया हुआ है। फैंस उनके इस लुक पर फिदा हुए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मल्लिका शेरावत ने अपनी लव लाइफ का किया खुलासा, बताया बॉयफ्रेंड को बिस्तर से जुड़ी उनकी ये आदत नहीं है पसंद

इस वीडियो को शेयर करते हुए संजीदा ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर हजारों व्यूज आ चुके हैं। साथ ही, फैंस इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब संजीदा अपने बोल्ड लुक के कारण सुर्खियों में आई हों। इससे पहले भी वह कई बार अपने बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने पहली बार अपनी शादी के प्लान का किया खुलासा, बोलीं- मैं मां बनना चाहती हूं

संजीदा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक्टर आमिर अली से शादी रचाई थी। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। उनकी जोड़ी को टीवी की फेमस जोड़ियों में गिना जाता था। हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चली। दोनों कुछ साल पहले अलग हो गए। दोनों सेरोगेसी के जरिए एक बेटी के माता-पिता बने थे। जिसका नाम आयरा है। दोनों अक्सर बेटी के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।