Divyanka Tripathi Emotional On Husband Vivek Dahiya Career: टीवी की दुनिया की सबसे फेमस जोड़ियों में शुमार दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपने रिश्ते की सादगी और बॉन्डिंग के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। इन दोनों कपल रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने 2 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। जहां एक तरफ कपल मिलकर खुशियां मना रहा है वहीं, 'पति पत्नी और पंगा 2' दौरान एक बेहद भावुक पल देखने को मिला, जब पति विवेक के करियर और पहचान को लेकर बात करते हुए दिव्यांका अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और रो पड़ीं और बोलीं कि मैं आपकी जिंदगी और करियर में एक रुकावट हूं।