22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / TV News / अविनाश मिश्रा ने ब्रेकअप की खबरों के बीच ईशा सिंह के लिए दिखाया प्यार? पोस्ट में लिखी दिल की बात

अविनाश मिश्रा ने ब्रेकअप की खबरों के बीच ईशा सिंह के लिए दिखाया प्यार? पोस्ट में लिखी दिल की बात

Avinash Mishra Post: ईशा सिंह से ब्रेकअप की खबरों के बीच अविनाश मिश्रा ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसे लोग उनके ईशा के प्रति प्यार और परवाह से जोड़ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 22 Nov 2026, 2:01 PM IST

Avinash Mishra Post amid Eisha Singh Breakup Rumors

अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह से ब्रेकअप की खबरों के बीच किया पोस्ट (Photo Source- Twitter/@bolly_0055)

Avinash Mishra Post amid Eisha Singh Breakup Rumors: अभिनेता अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह को लेकर चल रही ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट सामने आया है, जिसे लेकर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हाल ही में ईशा द्वारा अविनाश को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किए जाने के बाद दोनों के अलग होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया था। इस संवेदनशील दौर में जहां ईशा की मां ने बेटी की मानसिक स्थिति पर अपनी बात रखी थी, वहीं अविनाश ने भी कहा था कि रिश्ते सार्वजनिक मनोरंजन या दिखावे के लिए नहीं होते। अब अविनाश के ताजा पोस्ट को ईशा के लिए परवाह और समर्थन से जोड़कर देखा जा रहा है।

अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह से ब्रेकअप के बीच किया पोस्ट

अविनाश मिश्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर हो रही बदसलूकी और परिवारों को घसीटे जाने को लेकर स्पष्ट रुख अपनाया है। उन्होंने लिखा कि उनके संज्ञान में आया है कि जो लोग खुद को उनका प्रशंसक बताते हैं, वह ऑनलाइन दूसरों को अपशब्द कह रहे हैं और उनके परिवार वालों को भी बीच में ला रहे हैं। अविनाश ने दो टूक कहा कि ऐसे लोग न तो उनका प्रतिनिधित्व करते हैं और न ही यह दिखाते हैं कि वह एक इंसान के तौर पर कैसे हैं।

अविनाश ने अपने संदेश में आगे अपील की है कि यदि लोग एक कठिन दौर से गुजरने के बाद काम पर लौटने के लिए अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं, तो कृपया उनके प्रति सम्मान बनाए रखा जाए। उनके इन शब्दों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और यह भावनात्मक अपील कई लोगों को भीतर तक छू गई। अब लोग उनके इसी पोस्ट को ईशा सिंह से जोड़कर देख रहे हैं।

काम पर लौटीं ईशा सिंह, कयासों का दौर तेज

अविनाश मिश्रा के इस पोस्ट को ईशा सिंह से इस वजह से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि ईशा हाल ही में अपने काम पर वापस लौट आई हैं और उनके सेट से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि ईशा सिंह भारती सिंह के शो 'द इंडियन गेम शो' के सेट पर शूटिंग के लिए पहुंचीं थी।

कठिन समय के बाद काम पर वापसी और उसके ठीक बीच अविनाश की तरफ से आई इस सम्मान व संवेदनशीलता भरी अपील ने दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज कर दी हैं। जहां एक वर्ग इसे ईशा के लिए अविनाश के नरम रवैये और प्यार के तौर पर देख रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर फैंस इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।

बता दें, अविनाश और ईशा की मुलाकात 'बिग बॉस 18' में हुई थी और तभी से दोनों चर्चा में रहे हैं। लेकिन दोनों खुद को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते रहे, लेकिन 'खतरों के खिलाड़ी 15' की सक्सेस बैश के एक वायरल वीडियो में "आई लव यू, बेबी" और "ठीक है, आई लव यू टू" वाले पल ने फैंस के बीच अलग ही चर्चा छेड़ दी थी। अब इन ताजा घटनाक्रमों ने दोनों के रिश्ते को लेकर नई बहस खड़ी कर दी है।