scriptरियलिटी शोज को जज करने के लिए इतनी मोटी फीस लेते हैं ये 5 बाॅलीवुड सेलेब्स | neha kakkar malaika arora rohit shetty fees for judging tv shows | Patrika News
बॉलीवुड

रियलिटी शोज को जज करने के लिए इतनी मोटी फीस लेते हैं ये 5 बाॅलीवुड सेलेब्स

टीवी पर इन दिनो कई प्रकार के रियलिटी शोज देखने को मिलते हैं। डांस से लेकर सिंगिंग तक, कंटेस्टेंट्स अपने हुनर को पूरी दुनिया तक पहुंचाते दिखते हैं। बता दे कि इन शोज को जज करने वाले सेलेब्स भी कम नहीं लेते हैं फीस, इनकी फीस के बारे में जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान।

May 23, 2022 / 02:54 pm

Manisha Verma

neha kakkar malaika arora rohit shetty fees for judging tv shows

रियलिटी शोज को जज करने के लिए इतनी मोटी फीस लेते हैं ये 5 बाॅलीवुड सेलेब्स

डांस इंडिया डांस

डांस इंडिया डांस शो को जज रेमो डिसूजा लंबे वक्त से रियलिटी शोज को जज कर रहे हैं। बता दे कि एक्टर काफी अच्छा डांस करते हैं। इनके डांस करने का अंदाज ही अलग हैं। बता दे कि डांस इंडिया डांस शो को जज करने के लिए रेमो हर एपिसोड के लिए 2.5 लाख रुपये फीस चार्ज करते हैं।
रोडीज

रोडीज जैसे बड़े शोज को होस्ट करते हैं एक्टर रणविजय सिंह। बता दे कि एक्टर यही नहीं बल्कि splitsvilla को भी एक्टर जज करते हैं। फिलहाल की बात करें तो एक्टर लंबे वक्त से ही रोडीज को होस्ट किया है। बताया जाता है कि एक एपिसोड के लिए रणविजय 12 लाख रुपये फीस लेते हैं।
फियर फैक्टर

फियर फैक्टर जैसे बड़े शोज को होस्ट करते हैं रोहित शेट्टी। बॉलीवुड के सुपरहिट निर्देशक रोहित शेट्टी एक बेहतरीन होस्ट व जज भी हैं। उनकी निदेशन में बनी हर एक फिल्म सुपरहिट साबित होती हैं। । फियर फैक्टर को रोहित लंबे वक्त से जज कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रोहित एक एपिसोड के लिए 9 लाख रुपये फीस चार्ज करते हैं।
इंडियाज गॉट टैलेंट

इंडियाज गॉट टैलेंट जैसे बड़े शोज को होस्ट करते हैं मलाइका अरोड़ा। बता दे कि एक बेहतरीन एक्टर माॅडल होने के साथ ही अभिनेत्री अपनी फिटनेस और स्वैग से सभी के दिलो पर राज करती हैं अभिनेत्री। एक बच्चे की मां होने के बावजूद भी अभिनेत्री काफी ज्यादा फीट हैं। जानकारी के मुताबिक मलाइका अरोड़ा ने इंडियाज गॉट टैलेंट के लिए एक करोड़ रुपये फीस चार्ज की थी।
इंडियन आइडल

इंडियन आइडल जैसे बड़े शोज को होस्ट करते हैं नेहा कक्कड़। सेल्फी क्वीन के नाम से मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ भी रियलिटी शोज जज करती हैं। इंडियन आइडल के 12वें सीजन के लिए नेहा ने 5 लाख रुपये हर एपिसोड के लिए चार्ज किया था।

Home / Entertainment / Bollywood / रियलिटी शोज को जज करने के लिए इतनी मोटी फीस लेते हैं ये 5 बाॅलीवुड सेलेब्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो