बॉलीवुड के एक जाने माने एक्टर नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) को भला कौनी नहीं जानता। न्यूयॉर्क, आ देखें जरा और प्रेम रतन धन पायो जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर पिछले काफी सालों से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। इस बीच उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर हर कोई दंग रहा गया। तस्वीरों से उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। 41 साल की उम्र में एक्टर 70 साल के दिखाई दे रहे हैं।