scriptबॉस 14 को यूजर्स बता रहे वल्गर, सलमान के शो को बंद करने की उठी मांग | Netizens trends boycott big boss 14 calls it vulgar after females | Patrika News
बॉलीवुड

बॉस 14 को यूजर्स बता रहे वल्गर, सलमान के शो को बंद करने की उठी मांग

बिग बॉस 14 को यूजर्स बता रहे वल्गर, सलमान के शो को बंद करने की उठी मांग

मुंबईOct 08, 2020 / 04:47 pm

Subodh Tripathi

Bigg Boss 13 winner

Bigg Boss 13 winner

बिग बॉस सीजन 14 को बेन करने की मांग उठ रही है। यूजर्स सलमान खान के शो को वल्गर बता रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। पिछले 2 सीजन से लगातार यह मांग उठ रही है। कभी शो में कंटेंस्टेंट के रोमांस पर, तो कभी हिंसा करने पर यूजर्स शो को बैन करने की मांग उठा रहे हैं। लेकिन वही दूसरा वर्ग ऐसा भी है जिसे बिग बॉस के कंटेंट से कोई दिक्कत नहीं है। उन्हें शो से काफी मनोरंजन मिलता है।

आपको बता दें कि बिग बॉस शो विवादों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहता है। कई बार ऐसा भी देखने को मिला है, जब शो के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी आवाज उठाई जाती है। ऐसा ही कुछ अब भी देखने को मिल रहा है। यूजर्स बिग बॉस सीजन 14 को बैन करने की मांग कर रहे हैं।
दरअसल, अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो हाल ही सामने आया था। जिसमें बिग बॉस ने लड़कियों को इम्यूनिटी पाने का एक मौका दिया। इसी के तहत लड़कियों को सिद्धार्थ शुक्ला को अपनी अदाओं और नजाकत से इंप्रेस करना था। उन्हें रिझाना था। प्रोमो में दिखाया गया कि पवित्रा पुनिया, रुबीना दिलैक, जैस्मीन भसीन, निक्की तंबोली बाइक पर बैठे सिद्धार्थ शुक्ला संग रेन डांस कर रही है। अपनी अदाओं का जलवा सिद्धार्थ पर दिखा रही है। वैसे तो यह प्रोमो काफी मजेदार है। लेकिन कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए शो को वल्गर और चीप बता दिया। ट्रोलर बिग बॉस 14 को बैन करने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर #BoycottBB14 ट्रेंड कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, “समय आ गया है कि बिग बॉस को बैन किया जाए, पिछले सीजन में हिंसा को प्रमोट किया गया था और इस बार वल्गैरिटी को।” वहीं एक यूजर्स का कहना है कि “टास्क के नाम पर वल्गैरिटी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” यह भी कहा कि एंटरटेन करने के और भी दूसरे तरीके होते हैं। यह टास्क एंटरटेनिंग नहीं चीप लगा।
https://twitter.com/hashtag/BoycottBB14?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/BoycottBB14?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/BoycottBB14?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Entertainment / Bollywood / बॉस 14 को यूजर्स बता रहे वल्गर, सलमान के शो को बंद करने की उठी मांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो