script‘निगोड़ी कैसी जवानी है’ फेम महीप कपूर ने पति संजय संग शेयर की खास तस्वीरें | Patrika News
बॉलीवुड

‘निगोड़ी कैसी जवानी है’ फेम महीप कपूर ने पति संजय संग शेयर की खास तस्वीरें

7 Photos
1 year ago
1/7

महीप कपूर ने अपने करियर की शुरुआत बतोर मॉडल की। मॉडलिंग में आते ही महीप को म्यूजिक वीडियोज में काम मिलना शुरू हो गया। उनका सबसे फेमस सॉन्ग रहा 'निगोड़ी कैसी जवानी है'। इस सॉन्ग को सिंगर इला अरुण ने गाया है। महीप कपूर एक्टर संजय कपूर की वाइफ हैं और उनकी शादी को लगभग 20 साल पूरे हो चुके हैं। यह फोटो महीप कपूर की शादी की है, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रहीं हैं।

2/7

यह फोटो महीप कपूर और संजय कपूर के वेडिंग डे की हैं। इस फोटो में संजय कपूर बेहद खुश नजर आ रहे हैं तो वहीं महीप शरमाती हुईं बेहद हसीन दिख रही हैं। रेड और गोल्डन कॉम्बिनेशन के लहंगे में महीप का लुक बेहद शानदार दिख रहा है।

3/7

इस फोटो मे महीप कपूर और संजय कपूर ने ब्लैक ड्रेस में पेयरिंग कर रखी है। दोनों ही स्मार्ट लग रहें हैं। आपको बता दें कि यह फोटो महीप और संजय की शादी के पहले की फोटो है जब दोनों एक-दूसरे को डेट करा करते थे। इस फोटो में दोनों ही पार्टी के मूड में नजर आ रहे हैं।

4/7

सड़क पर बाइक चलाते महीप कपूर और संजय कपूर की यह फोटो खूब चर्चा में रह चुकी है। यह फोटो उस समय की है जब दोनों एक-दूसरे को डेट करा करते थे। महीप और संजय दोनों की कूल स्टाइल में जींस-टी शर्ट और टोपी पहने नजर आ रहें हैं।

5/7

संजय कपूर और महीप कपूर ने लव मैरिज की थी। महीप-संजय कपूर के दो बच्चे शनाया कपूर और जहान कपूर है। शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी। फिलहाल, शनाया कई ब्रांड्स को एंडोर्स कर रहीं हैं। शनाया जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में नजर आएंगी।

6/7

यह फोटो महीप कपूर और निर्माता-निर्देशक करण जौहर की है। आपको बता दें कि महीप कपूर के सबसे खास दोस्तों में करण जौहर का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। महीप और करण अक्सर पार्टी करते साथ में नजर आ जाते हैं।

यह भी पढ़ें
Salaam Venky Reiview: 'सलाम वेंकी' है एक मां के संघर्ष के साथ वेंकेटेशन की कहानी

7/7

इस फोटो में महीप कपूर के साथ नजर आ रहीं हैं भावना पांडे (एक्टर चंकी पांडे वाइफ), सीमा सचदेह (एक्टर सोहेल खान की एक्स वाइफ) और एक्ट्रेस नीलम कोठारी। यह चारों बेहद अच्छी दोस्त हैं। वेब सीरिज 'फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स' में चारों ने शानदार काम किया है।

यह भी पढ़ें
तपसी पन्नु की फिल्म 'ब्लर' हुई रिलीज, जानें फिल्म को मिला कैसा रिस्पांस

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.