scriptनोरा फतेही ने इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर मचाई धूम, टेरेंस लेविस के साथ किया यह डांस | Nora fatehi dance in saree with Terence Lewis on bheegi bheegi raton | Patrika News
बॉलीवुड

नोरा फतेही ने इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर मचाई धूम, टेरेंस लेविस के साथ किया यह डांस

नोरा फतेही ने इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर मचाई धूम, टेरेंस लेविस के साथ किया यह डांस

Sep 21, 2020 / 09:42 pm

Subodh Tripathi

 नोरा फतेही

नोरा फतेही

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही ने इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर अपने डांस का जलवा बिखेरा तो के फैन्स भी देखते रह गए। दरअसल वह इंडियाज बेस्ट डांसर शो को जज कर रही है। इस दौरान उन्होंने मशहूर डांसर टेरेंस लेविस के साथ मिलकर स्टेज पर जमकर डांस किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि डांसर और अभिनेत्री नोरा फतेही और टेरेंस लेविस भीगी भीगी रातों में सॉन्ग पर डांस करते हुए नजर आए। इस डांस के दौरान दोनों के स्टेप और एक्सप्रेशन भी कमाल के लग रहे थे। इस दौरान नोरा फतेही ने साड़ी पहन रखी थी। वही टेरेंस शेरवानी में नजर आए। दोनों का डांस देखकर लोग भी हैरान रह जाते हैं। क्योंकि इन दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही थी। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब नोरा फतेही अपने डांस से धमाल मचा रही है। इससे पहले भी उन्होंने अपने कई डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर धमाल मचाई है। उनका दिलबर दिलबर और गर्मी सॉन्ग भी काफी पसन्द किया गया है।

Home / Entertainment / Bollywood / नोरा फतेही ने इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर मचाई धूम, टेरेंस लेविस के साथ किया यह डांस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो