scriptBox Office पर जंग लड़ रही है ‘Panipat’, दस दिन में कमाए केवल 29.50 करोड़ | Panipat Box Office Collection Day 10 | Patrika News
बॉलीवुड

Box Office पर जंग लड़ रही है ‘Panipat’, दस दिन में कमाए केवल 29.50 करोड़

Panipat Box Office Collection Day 10: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की फिल्म ने अब तक केवल 29.50 करो़ड़ का बिजनेस किया है

Dec 16, 2019 / 06:45 pm

Vivhav Shukla

panipat-trailer.jpeg
नई दिल्ली। panipat Box Office Collection Day 10 अर्जुन कपूर (arjun kapoor) , कृति सेनन (kriti sanon) और संजय दत्त(sanjay dutt) की फिल्म पानीपत (panipat movie) रिलीज से पहले ही खबरों में बनी हुई थी। जब इसका ट्रेलर रिलीज हुआ तो इसपर ढेरों मीम भी बने लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को लेकर लोगों (Film Panipat Audience Reaction) का नज़रिया बदला-बदला सा है। फिल्म ज्यादातर लोगों को पसंद आ रही है। यही वजह है रिलीज के दस ही दिनों में फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है।
Panipat Trailer Review: लोगों को पसंद नहीं आई अर्जुन की एक्टिंग, यूजर ने किए भद्दे भद्दे कमेंट
फिल्म पानीपत 6 दिसंबर शुक्रवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए दस दिन हो चुके हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की ‘पानीपत’ के कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 4.12 करोड़, दूसरे दिन 5.78 करोड़, तीसरे दिन 7.78 करोड़, चौथे दिन 2.59 करोड़, पांचवें दिन 2.21 करोड़, छठे दिन 1.70 करोड़, आठवें दिन 1 करोड़, नौवें दिन 1.50 करोड़ और दसवें दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई की।ऐसे में फिल्म 10 दिनों में कुल 29.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर ली है।
Panipat Trailer Review: लोगों को पसंद नहीं आई अर्जुन की एक्टिंग, यूजर ने किए भद्दे भद्दे कमेंट
बता दें पानीपत एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, फिल्म की कहनी पानीपत के तीसरे विश्व युद्ध पर आधारित है, जब मराठा सैनिको और अफगानियो के बीच युद्ध हुआ था। फिल्म को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया है। इस ऐतिहासिक कहानी में अर्जुन कपूर मराठा वॉरियर सदाशिव राव भाऊ के रोल में हैं, जबकि संजय दत्त ने अफ़गान के सुल्तान अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभाया है। कीर्ति सनोन पार्वतीबाई का रोल निभा रही हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / Box Office पर जंग लड़ रही है ‘Panipat’, दस दिन में कमाए केवल 29.50 करोड़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो