scriptपरिणीति चोपड़ा बनीं गोदरेज हेयर कलर की ब्रांड अम्बेसडर  | Parineeti Chopra Becomes Brand Ambassador Of Godrej Hair Colour | Patrika News
बॉलीवुड

परिणीति चोपड़ा बनीं गोदरेज हेयर कलर की ब्रांड अम्बेसडर 

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को “गोदरेज नुपुर कोकोनट हिना क्रीम हेयर कलर” का ब्रांड अम्बेसडर बनाया गया है

Jul 29, 2015 / 06:49 pm

भूप सिंह

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra

चंडीगढ़। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को “गोदरेज नुपुर कोकोनट हिना क्रीम हेयर कलर” का ब्रांड अम्बेसडर बनाया गया है। गोदरेज पर्सनल केयर डिविजन के विपणन प्रमुख चेतन गोेरे ने बुधवार को यहां नए हेयर कलर उत्पाद को बाजार में लॉन्च करने के मौके पर यह जानकारी दी।

उन्होंने दावा किया कि नारियल तेल और मेंहदी युक्त क्रीम हेयर कलर गोदरेज के मुम्बई स्थित अनुसंधान एवं विकास केंद्र में तैयार किया गया है जो वैज्ञानिक तौर पर परखा गया है और इस्तेमाल में सुरक्षित है।

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि देश का हेयर कलर बाजार इस समय लगभग 2700 करोड़ रूपए का है। इसमें से पंजाब और हरियाणा सहित पश्चिमोत्तर क्षेत्र का बाजार 340 करोड़ रूपए से ज्यादा का है जिसमें क्रीम हेयर कलर का हिस्सा 40 प्रतिशत से भी अधिक है।

उन्होंने बताया कि क्रीम हेयर कलर का बाजार सालाना दस प्रतिशत से अधिक दर से बढ़ रहा है और कम्पनी के कुल सालाना कारोबार में भी क्रीम हेयर कलर से दस प्रतिशत से अधिक योगदान की उम्मीद है।

Home / Entertainment / Bollywood / परिणीति चोपड़ा बनीं गोदरेज हेयर कलर की ब्रांड अम्बेसडर 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो