scriptकंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की शिकायत, लगा नफरत फैलाने का आरोप | Police complaint filed against Kangana Ranaut's sister Rangoli Chandel | Patrika News

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की शिकायत, लगा नफरत फैलाने का आरोप

locationनई दिल्लीPublished: Apr 17, 2020 05:02:10 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया तो अब उनके खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।

rangoli_chandel2.jpg
नई दिल्ली: एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया तो अब उनके खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। ये सब हो रहा है रंगोली के एक ट्वीट की वजह से।
खबरों के मुताबिक, वकील अली कासिफ खान ने अम्बोली पुलिस स्टेशन में रंगोली के खिलाफ लिखित रूप में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा है कि देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है तो वहीं रंगोली सस्ती पब्लिसिटी के लिए एक समुदाय के खिलाफ नफरत फैला रही हैं। आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को रंगोली का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। इस सब के पीछे वजह है रंगोली का यूपी के मुरादाबाद में घटी डॉक्टरों की टीम पर हमले के मामले में ट्वीट।
rangoli_chandel_tweet.jpg
रंगोली ने अपने ट्वीट में लिखा था- ‘जमात में शामिल हुए एक व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हो गई। जब पुलिस और डॉक्टर्स उसके परिवार को चेक करने गए, तब उनके ऊपर हमला हुआ।’ रंगोली ने आगे लिखा कि मुस्लिमों और फेक सेक्युलर मीडिया को एक लाइन में खड़ा करके गोली मार देनी चाहिए। ऐसा करने पर इतिहास नाज़ी कहेगा, लेकिन किसे फर्क पड़ता है। ज़िंदगी फेक इमेज से ज्यादा जरूरी है।’ रंगोली के इस ट्वीट के बाद उनका अकाउंट सस्पेंड कर लिया गया।
इसके अलावा कई लोगों ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए रंगोली पर एक्शन लेने को भी कहा था। जिसमें एक्ट्रेस कुब्रा सैत, डायरेक्टर सीमा रागती और सुजैन खान की बहन फराह अली खान शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो