ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने शनिवार को अपने ट्विटर पर इसकी जानकारी शेयर की है। पूजा ने हाल में ही अखिल अक्किनेनी ….
•Sep 14, 2019 / 05:51 pm•
Shaitan Prajapat
Pooja Hegde
एक्ट्रेस पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 4’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। अक्षय कुमार के साथ कई और स्टार हैं जो फिल्म में नजर आने वाले हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, पूजा ने एक नई फिल्म साइन की है। ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने शनिवार को अपने ट्विटर पर इसकी जानकारी शेयर की है। पूजा ने हाल में ही अखिल अक्किनेनी की चौथी फिल्म साइन की है जिसमें वो मुख्य किरदार में दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि पूजा एक मजबूत, और परिपक्व भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। जो संघर्ष से लेकर संकल्प तक की कहानी को आगे बढ़ने में मदद करेगी। वही अखिल रियल लाइफ की तरह ही सॉफ्ट और संयमित अवतार में दिखेंगे जिन्हें फिल्म में स्टाइलिश मेकओवर दिया जाएगा।
Home / Entertainment / Bollywood / पूजा हेगड़े को मिली एक ओर बड़ी फिल्म, पहली बार निभाएगी ऐसा किरदार