scriptशादी के बाद पहली बार पति के साथ नजर आई प्रीति, 13 को मुंबई में देगी ग्रैंड पार्टी | Preity Zinta with husband Gene Goodenough and in laws in mumbai | Patrika News
बॉलीवुड

शादी के बाद पहली बार पति के साथ नजर आई प्रीति, 13 को मुंबई में देगी ग्रैंड पार्टी

बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब की मालिक प्रीति जिंटा शादी के बाद पहली बार अपने पति और सास-ससुर के साथ नजर आई है

May 08, 2016 / 01:10 pm

भूप सिंह

Preity Zinta with husband Gene Goodenough

Preity Zinta with husband Gene Goodenough

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब की मालिक प्रीति जिंटा शादी के बाद पहली बार अपने पति और सास-ससुर के साथ नजर आई है। प्रीति जिंटा भारत आ चुकी हैं। उन्होंने अपने से 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेेंड जीन गुडइनफ के साथ 29 फरवरी को लॉस एंजिलिस में शादी की थी जिसमें परिवारवालों के साथ कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। शादी के बाद अपने दोस्तों के ताने सुन रही प्रीति जिंटा अब उनको जवाब देने जा रही है। दरअसल, खबर आ रही है 13 मई को प्रीति जिंटा की शादी की रिस्पेशन पार्टी है।

दरअसल, प्रीति के घरवालों की ओर से ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इसलिए प्रीति के पति और पूरा परिवार भारत पहुंचा है। चारों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां जीन अपनी मां के साथ तो प्रीति अपने ससुर के साथ नजर आई।

जीन और उनके माता-पिता पहली बार भारत आए हैं। जीन गुडइनफ अमरीका की एक पनबिजली कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (वित्त) के पद पर कार्यरत हैं। प्रीति और जीन की मुलाकात एक क्रिकेट इवेंट के दौरान हुई थी। रिस्पेशन पार्टी में बॉलीवुड के भी कई सेलिब्रिटीज शामिल हो सकते हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / शादी के बाद पहली बार पति के साथ नजर आई प्रीति, 13 को मुंबई में देगी ग्रैंड पार्टी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो