scriptइंस्टाग्राम पर प्रियंका के 50 लाख प्रशंसक, कहा-शुक्रिया | Priyanka 50 million fans on Instagram, said thank you | Patrika News
बॉलीवुड

इंस्टाग्राम पर प्रियंका के 50 लाख प्रशंसक, कहा-शुक्रिया

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि हमारा परिवार बढ़ रहा है। 50 लाख लोगों के प्यार के लिए शुक्रिया और ढेर सारा प्यार…

Feb 04, 2016 / 04:04 pm

dilip chaturvedi

priyanka chopra

priyanka chopra

मुंबई। फोटो शेयरिंग वेबसाइट-इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा के 50 लाख प्रशंसक हो गए हैं। प्रियंका ने इसे लेकर twitter और इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को शुक्रिया कहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कमेंट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की।

प्रियंका ने लिखा, ‘हमारा परिवार बढ़ रहा है और आपका जबर्दस्त प्यार मिल रहा है। 50 लाख और आगे गिनती जारी है। हमेशा प्यार। जोजो।’ प्रियंका ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘इंस्टाग्राम पर 50 लाख लोगों के प्यार के लिए आप सभी को बहुत-बहुत शुक्रिया। बदले में आपको भी ढेर सारा प्यार।’

प्रियंका ने अमरीकी टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ में निभाए अपने किरदार के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति अर्जित की थी और इसके लिए उन्हें ‘पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड’ भी दिया गया था। प्रियंका आगामी ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में बतौर प्रजेंटर शिरकत करेंगी, उनके साथ हॉलीवुड के कई दिग्गज हस्तियां भी शामिल होंगी।

Home / Entertainment / Bollywood / इंस्टाग्राम पर प्रियंका के 50 लाख प्रशंसक, कहा-शुक्रिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो