script29 नवंबर से 3 दिसंबर तक.. जानें प्रियंका-निक की शादी की सारी अपडेट्स, यहां होगी रिसेप्शन | priyanka chopra and nick jonas marriage to reception all updates | Patrika News
बॉलीवुड

29 नवंबर से 3 दिसंबर तक.. जानें प्रियंका-निक की शादी की सारी अपडेट्स, यहां होगी रिसेप्शन

आइए जानते हैं शादी से जुड़ी सारी अपडेट्स…

मुंबईNov 24, 2018 / 08:33 am

Riya Jain

priyanka chopra and nick jonas marriage to reception all updates

priyanka chopra and nick jonas marriage to reception all updates

बॅालीवुड इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निक जोनस से शादी करने वाली हैं। शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। हाल में निक भी भारत पधार चुके हैं। शादी का ऑफिशियल ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन खबरें हैं कि 2 दिसंबर को ये दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। इस शादी में न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड के भी कई सितारे मौजूद रहेंगे। तो आइए जानते हैं शादी से जुड़ी सारी अपडेट्स…

priyanka-chopra-and-nick-jonas-marriage-to-reception-all-updates

29 नवंबर को मेहंदी सेरेमनी के साथ ही प्रियंका और निक की शादी के फंक्शन शुरु हो जाएंगे।

30 नवंबर को मेहरानगढ़ फोर्ट में संगीत सेरेमनी होगी।

 

priyanka-chopra-and-nick-jonas-marriage-to-reception-all-updates

1 दिसंबर को प्रियंका की हल्दी सेरेमनी का आयोजन होगा।

2 दिसंबर को प्रियंका और निक ट्रेडिशनल हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसके बाद 3 दिसंबर को दोनों क्रिश्चियन परंपरा के अनुसार शादी करेंगे।

priyanka-chopra-and-nick-jonas-marriage-to-reception-all-updates
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जोड़ा दिल्ली के फाइव स्टार होटल में ग्रैंड रिसेप्शन देने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद मुंबई में भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।
अब तो बस इंतजार है निक और प्रियंका के एक होने का।

Home / Entertainment / Bollywood / 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक.. जानें प्रियंका-निक की शादी की सारी अपडेट्स, यहां होगी रिसेप्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो