scriptनिक से शादी के 5 महीने बाद प्रियंका चोपड़ा के घर आया नन्हा मेहमान, मौसी परिणीति ने रखा यह नाम.. | Priyanka chopra and parineeti chopra welcome new family member | Patrika News
बॉलीवुड

निक से शादी के 5 महीने बाद प्रियंका चोपड़ा के घर आया नन्हा मेहमान, मौसी परिणीति ने रखा यह नाम..

इस नन्हें के आने से पूरा परिवार काफी खुश है।

मुंबईApr 25, 2019 / 04:14 pm

Mahendra Yadav

priyanka nick and parineeti

priyanka nick and parineeti

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में अमरीकी सिंगर निक जोनस से शादी की। शादी के बाद से ही यह कपल किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों इनकी तलाक की खबरों ने सबको चौंका दिया था। हालांकि वे मात्र अफवाहें थीं। अब शादी के 5 माह बाद ही प्रियंका के घर एक खुशी आई है। दरअसल, उनके घर एक नन्हा मेहमान आया है। इस नन्हें के आने से पूरा परिवार काफी खुश है।

 

निक से शादी के 5 महीने बाद प्रियंका चोपड़ा के घर आया नन्हा मेहमान, मौसी परिणीति ने रखा यह नाम..
खुद प्रियंका ने इस नए मेहमान के बारे में जानकारी देते हुए उसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर भी नन्हें मेहमान की तस्वीरें शेयर की हैं। आप कुछ और समझे उससे पहले बता दें कि प्रियंका के घर आया नया मेहमान है उनका नया पपी (कुत्ते का बच्चा)। देसी गर्ल की बहन अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने इसका नाम रखा है बैली चोपड़ा। परिणीति ने एक तस्वीर भी शेयर की है।

 

वहीं प्रियंका ने बैली की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि जल्द ही बैली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया जाएगा। प्रियंका ने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें बैली के साथ प्रियंका और सिद्धार्थ चोपड़ा भी नजर आ रहे हैं। वहीं परिणीति ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘बैली से मिलें। और किसी भी पंजाबी परिवार की तरह मैंने (बैली की आंटी ने) इसका नाम रखा है।’

Home / Entertainment / Bollywood / निक से शादी के 5 महीने बाद प्रियंका चोपड़ा के घर आया नन्हा मेहमान, मौसी परिणीति ने रखा यह नाम..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो