scriptप्रियंका के साथ काम करने के लिए ‘बेसब्र’ हैं राजकुमार राव, करण जौहर की बड़ी फिल्म का ऑफर छोड़ा | Priyanka Chopra and Rajkummar Rao sign Netflix film | Patrika News
बॉलीवुड

प्रियंका के साथ काम करने के लिए ‘बेसब्र’ हैं राजकुमार राव, करण जौहर की बड़ी फिल्म का ऑफर छोड़ा

Priyanka Chopra and Rajkummar Rao Netflix film : बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव लगातार सुर्खियों में हैं। अपनी आगामी फिल्म मेड इन चाइना के प्रमोशन में बिजी चल रहे राजकुमार राव जल्द ही प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

मुंबईOct 16, 2019 / 05:29 pm

rohit sharma

RAO CHOPRA
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव लगातार सुर्खियों में हैं। अपनी आगामी फिल्म मेड इन चाइना के प्रमोशन में बिजी चल रहे राजकुमार राव जल्द ही प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

राजकुमार राव प्रियंका के साथ नेटफ्लिक्स पर आगामी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका के साथ वेब सीरीज में काम करने के लिए उन्होंने एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए इंकार कर दिया। यह प्रोजेक्ट करण जौहर का है।
दरअसल, पिछले दिनो ही राजकुमार को करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ ऑफऱ की गई थी। हालांकि बाद में राजकुमार राव ने फिल्म से इंकार कर दिया। माना जा रहा है ऐसा उन्होंने प्रियंका के साथ आगामी फिल्म में काम करने के लिए किया है। हालांकि राजकुमार राव का इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
बता दें, प्रियंका की फिल्म अरविंद अडिगा के मैन बुकर प्राइज विजेता उपन्यास ‘द व्हाइट टाइगर ’ पर आधारित है। पहली बार बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे राजकुमार काफी एक्साइटेड हैं।
https://twitter.com/priyankachopra?ref_src=twsrc%5Etfw
राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में आगामी नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि, वह प्रियंका के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / प्रियंका के साथ काम करने के लिए ‘बेसब्र’ हैं राजकुमार राव, करण जौहर की बड़ी फिल्म का ऑफर छोड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो