बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के सरवाइवर शो 'मैन वर्सेस वाइड' (Man vs Wild) से आप सभी भली-भांती परिचित होंगे। शो में बेयर ग्रिल्स दर्शकों को बताते हैं कि जंगलों, बीहड़ों और समंदर में अगर कोई फंस जाए तो वो कैसे सरवाइव कर सकता है। उनके इस शो को काफी पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं शो में बेयर ग्रिल्स कुछ भी खा लेते हैं, जिसके चलते बच्चा-बच्चा उनको जानता है। उनके इस शो में अब तक भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से लेकर एक्टर्स रजनीकांत, अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह हिस्सा ले चुके हैं, जिन्होंने ग्रिल्स से सरवाइव के गुण सिखे।