scriptयह किताब खोलेगी प्रियंका की जिंदगी के वो राज जो आजतक कोई नहीं जान पाया | Priyanka Chopra book unfinished will tell her secrets | Patrika News

यह किताब खोलेगी प्रियंका की जिंदगी के वो राज जो आजतक कोई नहीं जान पाया

Published: Jul 18, 2018 02:01:49 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगहों पर सफलता हासिल करने के लिए काफी मेहनत की और संघर्ष किया

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

बॉलीवुड के साथ—साथ हॉलीवुड में भी अपने अभिनय कौशल का परचम लहराने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की किताब 2019 में पब्लिश होगी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सेल्फ मेड स्टार हैं। वह ना तो कोई स्टारकिड हैं और ना ही उनके परिवार में से कोई फिल्मों में रहा। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह खुद बनाई है। जाहिर है कि उनको इसके लिए संघर्ष भी बहुत करना पड़ा होगा। आज प्रियंका अमरीकन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे पॉपुलर ब्राउन फेस हैं।

काफी संघर्ष किया:
प्रियंका ने बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगहों पर सफलता हासिल करने के लिए काफी मेहनत की और संघर्ष किया। प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरुआत की। देखते ही देखते प्रियंका बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। इसके लिए उन्हें काफी लंबा सफर तय करना पड़ा। बॉलीवुड के बाद उन्होंने हॉलीवुड टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बनाई। हॉलीवुड फिल्मों में भी प्रियंका ने सफलता हासिलद की। इस लंबे सफर में उन्हें इतना सबकुछ पाने के लिए काफी मेहनत और संघर्ष करना पड़ा।

बता दें कि हाल में प्रियंका ने बताया था कि उनकी किताब ‘अनफिनिश्ड’ साल 2019 में पाब्लिश होगी। यह किताब प्रियंका की जीवनी होगी। प्रियंका ने कहा था कि वह किताब लिखने से पहले और भी बहुत कुछ करना चाहती हैं, अपनी जिंदगी में बहुत कुछ पाना चाहती हैं। साथ ही वह सबकुछ बताना चाहती हैं, जिसे आजतक उन्होंने दुनिया से छिपाकर रखा।

किताब प्रियंका को बोल्ड और उत्तेजक इंसान के रूप मेंं बताएगी:
पिछले दिनों प्रियंका ने एक साक्षात्कार में कहा था कि वह किताब में खुद को एक फन, विद्रोही स्वभाव, बोल्ड और उत्तेजक इंसान के रूप में बताएंगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहती हैं कि जो भी यह किताब पढ़े वह कहे, ‘अरे यह तो मैं भी कर सकता हूं।’ लेकिन प्रियंका यह भी मानती कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रहना आसान नहीं है। पीसी ने बताया कि वह भले ही अपने जीवन में काफी प्राइवेट रही हों, लेकिन उनकी किताब में पूरी तरह से ईमानदार होगी, जिसमें बहुत कुछ जानने को मिलेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो