scriptदेशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी पति निक जोनस के साथ नोएडा में खेली होली | Priyanka chopra celebrates holi in noida with nick jonas in up noida | Patrika News
बॉलीवुड

देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी पति निक जोनस के साथ नोएडा में खेली होली

प्रियंका चोपड़ा ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपने पति निक जोनस के साथ जमकर होली खेली है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर होली की फोटो और वीडियोज शेयर भी किए हैं।
 

मुंबईMar 26, 2024 / 08:19 pm

Suvesh Shukla

priyanka_in_noida
देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने विदेशी पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ यूपी के नोएडा में जमकर होली खेली। वह इन दिनों भारत में हैं। होली के दिन प्रियंका ने फैमिली फ्रेंड्स के साथ जमकर होली खेली। नोएडा में अपने परिवार के साथ होली का जश्न मनाते हुए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

एक्ट्रेस ने होली के जश्न की फोटोज के साथ वीडियो भी शेयर किए। तस्वीरों में उनके पति, सिंगर निक जोनस, उनकी बेटी मालती मैरी और प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को भी देखा जा सकता है। प्रियंका ने अपने पूरे परिवार के साथ नोएडा में होली के जश्न का आनंद लिया।
यह भी पढ़ें

Disha Patani को लेकर अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ को चिढ़ाया, कहा- ‘एक ही दिशा में रहा करो’

Priyanka chopra celebrates <a  href=
Holi in noida with nick jonas in up noida” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2024/03/26/priyanka_with_nickpp_8788068-m.jpg”>पहली फोटो में प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं। वहीं निक और प्रियंका एक-दूसरे को प्यार से देख रहे हैं। अन्य तस्वीरों और वीडियो में सेलिब्रिटी जोड़ा ढोल और नगाड़े का आनंद लेते हुए रंगों में सराबोर दिख रहा है।
इससे पहले अभिनेत्री ने मुंबई में प्राइम वीडियो इवेंट में अपनी आगामी डॉक्यूमेंट्री के बारे में बात की। प्रियंका की बनाई हुई डॉक्यूमेंट्री का शीर्षक ‘वीमेन ऑफ माई बिलियन’ है और यह भारत में महिलाओं को एकजुट करने वाले सभी प्रकार की हिंसा के खिलाफ संघर्ष, सपनों के अधिकार और लड़ाई के बारे में है।
Priyanka chopra celebrates holi in noida with nick jonas in up noida
यह फिल्म कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की 240 दिनों में 3,800 किलोमीटर की यात्रा को दिखाती है। मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कहा, “डॉक्यूमेंट्री महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर एक महत्वपूर्ण सवाल उठाती है जो सिर्फ भारत का मुद्दा ही नहीं बल्कि एक वैश्विक मुद्दा है।”

Home / Entertainment / Bollywood / देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी पति निक जोनस के साथ नोएडा में खेली होली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो