दरअसल, ये प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का पुराना वीडियो है। लेकिन एक बार फिर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को वूंपला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। जिस पर अब तक कई हजार लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो में प्रियंका और निक पूरे जोश में भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा येलो कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं वहीं निक ने ब्लैक सूट पहना हुआ है। फैंस को दोनों का डांस काफी पसंद आ रहा है।
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ एक रोमांटिक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की थी। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, “हमेशा के लिए मेरा। आपके लिए बहुत आभारी हूं।” दोनों की ये रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में 1 और 2 दिसंबर को दो रीति-रिवाजों के साथ जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में शादी रचाई थी। दोनों की शादी का फंक्शन तीन दिनों तक चला था। वहीं, शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।