scriptप्रियंका-निक की इस रोमांटिक तस्वीर का लोग उड़ा रहे मजाक, लिखा-‘मां बच्चे को प्यार कर रही है’ | Priyanka chopra got trolled after she post kiss pic with nick jonas | Patrika News
बॉलीवुड

प्रियंका-निक की इस रोमांटिक तस्वीर का लोग उड़ा रहे मजाक, लिखा-‘मां बच्चे को प्यार कर रही है’

कुछ यूजर्स ने तो तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बाल दिवस मुबारक हो।’

मुंबईDec 25, 2018 / 11:46 am

Mahendra Yadav

priyanka chopra in forbes 100 most powerful women list indian stars

priyanka chopra in forbes 100 most powerful women list indian stars

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने ससुराल चली गई हैं। वह अपने पति और ससुराल वालों के साथ समय बिता रही हैं। बता दें कि शादी के 21 दिन बाद रविवार को प्रियंका ने अपने ससुरालवालों के लिए डिनर रखा। इस डिनर में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी शामिल हुईं।

इस डिनर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक जोनस को किस करती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को लेकर फैंस ने प्रियंका को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

प्रियंका-निक की इस रोमांटिक तस्वीर का लोग उडा रहे मजाक, लिखा-'मां बच्चे को प्यार कर रही है'

प्रियंका ने तस्वीर के साथ लिखा था:
प्रियंका और निक की किस वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुछ यूजर्स इस तस्वीर को लेकर प्रियंका का मजाक उडा रहे हैं। बता दें कि प्रियंका ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा,’दुनिया के सबसे स्टाइलिश आदमी को किस करके खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। उम्मीद करती हूं कि तुम हमेशा ऐसे ही स्टाइलिश रहना।’

लोगों ने ऐसे उड़ाया मजाक:
प्रियंका की इस तस्वीर को लेकर कुछ यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाया और ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने मजाक बनाते हुए लिखा, ‘मां बच्चे को प्यार कर रही है।’ वहीं एक और अन्य यूजर ने लिखा,’मां बेटे में कितना प्यार है।’

प्रियंका-निक की इस रोमांटिक तस्वीर का लोग उडा रहे मजाक, लिखा-'मां बच्चे को प्यार कर रही है'

ऐसे कमेंट्स भी किए लोगों ने:
कुछ यूजर्स ने तो तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बाल दिवस मुबारक हो।’ बता दें कि प्रियंका ने जब से अपनी शादी का ऐलान किया था, तब से ही यूजर्स इनकी उम्र के अंतर को लेकर इन्हें ट्रोल कर रहे हैं और मजाक उड़ा रहे हैं। बता दें कि उम्र में प्रियंका अपने पति निक से 10 साल बड़ी हैं। बता दें शादी के समय भी प्रियंका और निक का खूब मजाक उड़ाया गया था।

Home / Entertainment / Bollywood / प्रियंका-निक की इस रोमांटिक तस्वीर का लोग उड़ा रहे मजाक, लिखा-‘मां बच्चे को प्यार कर रही है’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो