scriptदेश की अकेली एक्ट्रेस जो दुनियाभर को कर रही करोड़ों की मदद, अब इस संस्था को दिए 75 लाख | Priyanka Chopra help for Corona Virus throughout the world | Patrika News
बॉलीवुड

देश की अकेली एक्ट्रेस जो दुनियाभर को कर रही करोड़ों की मदद, अब इस संस्था को दिए 75 लाख

देश के पीएम केयर्स फंड में मदद करने के अलावा एक्ट्रेस ने कई अन्य संस्थाओं को भी बड़ी मदद की है। ताजा जानकारी के अनुसार प्रियंका ने एक संस्था को और सहायता दी है।

मुंबईApr 01, 2020 / 04:56 pm

पवन राणा

प्रियंका चोपड़ा की दुनियाभर को मदद जारी, अब इस संस्था को दिए 75 लाख, अब तक की इनको मदद

प्रियंका चोपड़ा की दुनियाभर को मदद जारी, अब इस संस्था को दिए 75 लाख, अब तक की इनको मदद

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना की जंग में अपने सहयोग को लगातार जारी रखा है। देश के पीएम केयर्स फंड में मदद करन के अलावा एक्ट्रेस ने कई अन्य संस्थाओं को भी बड़ी मदद की है। ताजा जानकारी के अनुसार प्रियंका ने एक संस्था को और सहायता दी है।

प्रियंका चोपड़ा की दुनियाभर को मदद जारी, अब इस संस्था को दिए 75 लाख, अब तक की इनको मदद

कोविड-19 से निपटने के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही यूनिसेफ, पीएम केयर्स फंड और कई स्वयंसेवी संस्थाओं को आर्थिक सहयोग दिया है। अब एक्ट्रेस ने ‘बॉन विव’ नामक संस्था को करीब 76 लाख रुपए की मदद की है। सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए प्रियंका ने लिखा,’ मैं और निक, इस संस्था को एक लाख डॉलर दान कर रहे हैं। यह उन महिलाओं के लिए है, जो इस मुसीबत के समय भी आगे बढ़ रही हैं। अगर आप किसी ऐसी महिला को जानते हैं, जिसकी स्टोरी हमें बतानी चाहिए, तो हमारे साथ शेयर करें, फिर वह चाहे किसी भी इंडस्ट्री से क्यों न हो। हम उन महिलाओं का सम्मान करेंगे। महिलाएं साथ रहेंगी तभी तो आगे बढ़ेंगी।’ इस अभियान के प्रियंका हर सप्ताह चार महिलाओं की कहानी सुनाने लाइव आएंगी।

प्रियंका चोपड़ा की दुनियाभर को मदद जारी, अब इस संस्था को दिए 75 लाख, अब तक की इनको मदद

आपको बता दें कि एक्ट्रेस से पहले बॉलीवुड के कई स्टार्स देश के लिए आर्थिक मदद कर चुके हैं। इनमें अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

https://twitter.com/BONVIVSeltzer?ref_src=twsrc%5Etfw

सिने वर्कर्स के लिए आगे आए स्टार्स
फिल्म इंडस्ट्री में दैनिक वेतन पर काम करने वाले वर्कर्स के लिए भी सेलेब्स ने बीड़ा उठाया है। अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने फेडरेशन आफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाईज (एएफडब्ल्यूआईसीई) को 51-51 लाख रुपए की मदद की है। फेडरेशन के प्रमुख सलाहकार निर्देशक अशोक पंड़ित ने दोनों कलाकारों को धन्यवाद दिया है। सिने वर्कर्स को अन्य कलाकारों से भी आर्थिक और रोजमर्रा के सामान की मदद की जा रही है।

Home / Entertainment / Bollywood / देश की अकेली एक्ट्रेस जो दुनियाभर को कर रही करोड़ों की मदद, अब इस संस्था को दिए 75 लाख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो