scriptप्रियंका चोपड़ा के पापा को नही पसंद थी ये गंदी आदते,लगा दी थी पाबंदी एक्ट्रेस ने किया खुलासा | Priyanka Chopra is self isolation due to corona virus | Patrika News
बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा के पापा को नही पसंद थी ये गंदी आदते,लगा दी थी पाबंदी एक्ट्रेस ने किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पापा ने लगाई थी टाइट कपड़े पहनने पर पाबंदी
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों कोरोना वायरस के कारण सेल्फ आइसोलेशन में हैं

नई दिल्लीApr 04, 2020 / 11:52 am

Pratibha Tripathi

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज काफी बड़े मुकाम में पंहुच चुकी है। उन्होनें अपनी मेहनत के दम पर हर चुनौती को स्वीकार करते हुए अपनी एक अलग जगह बनाई है। पर क्या आप जानते है कि इतने खुले विचारों वाली लड़की के पिता उतने ही रूढ़ीवादी विचारों वाले थे।

priyankafi.jpg

प्रियंका भी अन्य स्टार्स की तरह इन दिनों कोरोना वायरस के कारण सेल्फ आइसोलेशन में हैं, लेकिन घर में रहते हुए भी वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। और अपने मन की बात शेयर करती रहती है।

इन दिनों वो अपने अपने पापा अशोक चोपड़ा को काफी मिस कर रही है। जिसके चलते हाल ही में उन्होंने अपने पापा से जुड़ी एक खास बात का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता को उनके टाइट कपड़े पहनना बिल्कुल भी पसंद नही था। जिसके कारण हम दोनों के बीच अक्सर अनबन हो जाती थी।

priyanka-22.jpg

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान भी किया था और कहा था कि, जब वो 16 साल की आयु में पंहुची थी तो मेरे पापा को मेरी चिंता ज्यादा होने लगी थी। क्योकि उस दौरान स्कूल के लड़के पीछा करते थे। जिसके कारण पापा नें उन्हें खिड़की पर खड़े होने के साथ टाइट कपड़े पहनने पर भी पाबंदी लगानी लगा दी थी

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कुछ समय के बाद पापा के कड़क स्वभाव में परिवर्तन आने लगा और वो काफी बदल गए। जिसका नतीजा यह हुआ कि हम दोनों बेस्ट फ्रेंड बन गए थे। और वो हमेशा मेरे साथ एक परछाई की तरह मदद करने में आगे रहे।

priyanka-33.jpg

बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों अपने पति निक जोनास के साथ अमेरिका में हैं। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं।

Home / Entertainment / Bollywood / प्रियंका चोपड़ा के पापा को नही पसंद थी ये गंदी आदते,लगा दी थी पाबंदी एक्ट्रेस ने किया खुलासा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो