scriptशादी के बाद पहली बार अलग हुए प्रियंका-निक, उदास नजर आई देसी गर्ल | Priyanka Chopra looks sad as nick jonas leave for America | Patrika News
बॉलीवुड

शादी के बाद पहली बार अलग हुए प्रियंका-निक, उदास नजर आई देसी गर्ल

प्रियंका अपने पति निक को एयरपोर्ट छोड़ने साथ गईं। एयरपोर्ट वह काफी उदास नजर आ रही थीं।

मुंबईDec 13, 2018 / 04:31 pm

Mahendra Yadav

nick priyanka

nick priyanka

हाल में प्रियंका चोपड़ा ने अमरीकन सिंगर निक जोनस संग शादी की है। इन दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन में 1 और 2 दिसंबर को क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाज से शादी की। शादी के बाद इन दोनों ने दिल्ली में रिसेप्शन दिया। इस रिसेप्शन में पीएम मोदी भी इस नवविवाहित जोड़े को आर्शीवाद देने पहुंचे थे। शादी के बाद अब तक इन दोनों का शेड्यूल काफी बिजी रहा।

अमरीका लौटे निक:
बुधवार को प्रियंका और निक ईशा अंबानी की शादी में पहुंचे थे। इसके बाद निक अमरीका के लिए रवाना हो गए हैं। शादी के बाद दोनों पहली बार अलग हुए हैं। हालांकि निक जल्द ही वापस भारत लौटेंगे। इसलिए इनकी जुदाई ज्यादा लंबी नहीं है।

शादी के बाद पहली बार अलग हुए प्रियंका-निक, उदास नजर आई देसी गर्ल

एयरपोर्ट पर उदास नजर आई देसी गर्ल:
प्रियंका अपने पति निक को एयरपोर्ट छोड़ने साथ गईं। एयरपोर्ट वह काफी उदास नजर आ रही थीं। उनके चेहरे पर जुदाई का दुख साफ नजर आ रहा था। शादी के बाद पहली बार ये कपल अलग हुआ है। ऐसे में एयरपोर्ट पर निक जोनस को बाय करते वक्त वो काफी गंभीर और उदास नजर आईं।

शादी के बाद पहली बार अलग हुए प्रियंका-निक, उदास नजर आई देसी गर्ल

20 दिसंबर को होगा रिसेप्शन:
बता दें कि प्रियंका और निक 20 दिसंबर को मुंबई में शादी का रिसेप्शन देंगे। ऐसे में निक जल्द ही भारत लौटेंगे। इनके रिसेप्शन का कार्ड भी सामने आ गया है और सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड स्टार्स शामिल होंगे। बता दें कि हाल में ही निक-प्रियंका एक शॉर्ट हनीमून ट्रिप से लौटे हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / शादी के बाद पहली बार अलग हुए प्रियंका-निक, उदास नजर आई देसी गर्ल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो