scriptहल्दी-चूड़ा सेरेमनी में इस तरह खिलखिलाते नजर आए थे प्रियंका-निक, शादी के इतने दिनों बाद तस्वीरें आई सामने | priyanka chopra nick jonas haldi and chooda ceremony photo goes viral | Patrika News
बॉलीवुड

हल्दी-चूड़ा सेरेमनी में इस तरह खिलखिलाते नजर आए थे प्रियंका-निक, शादी के इतने दिनों बाद तस्वीरें आई सामने

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)- निक जोनस (Nick Jonas) की इन तस्वीरों को प्रियंका की कजिन मनारा चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

मुंबईFeb 22, 2019 / 12:59 pm

Preeti Khushwaha

priyanka chopra and nick jonas

priyanka chopra and nick jonas

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमरीकी सिंगर निक जोनस संग बीते साल 1 और 2 दिसंबर, 2018 में शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वहीं अब प्रियंका की शादी से जुड़ी कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को प्रियंका के कजिन मनारा चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन फोटोज में प्रियंका बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

priyanka chopra

ये तस्वीरें प्रियंका और निक की हल्दी और चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में मनारा पीले रंग की साड़ी में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं इस इवेंट की जान यानी प्रियंका और निक सफेद रंग के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों ही पूरी तरह से अपनी हल्‍दी सेरेमनी को इंज्‍वॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

priyanka chopra and nick jonas

इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही मनारा इसके कैप्शन में लिखती हैं, ‘हंसी, खुशी और भांगड़ा के साथ चूड़ा समारोह… काश हमारे मौज-मस्ती का समय वापस आ पाता। यहां देखें प्रियंका और निक के शादी की ये खूबसूरत तस्‍वीरें….।’ बता दें कि प्रियंका और निक ने राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी रचाई थीं। इस शादी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।

Home / Entertainment / Bollywood / हल्दी-चूड़ा सेरेमनी में इस तरह खिलखिलाते नजर आए थे प्रियंका-निक, शादी के इतने दिनों बाद तस्वीरें आई सामने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो