scriptप्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, पापा निक की कार्बन कॉपी लगीं नन्हीं राजकुमारी | Priyanka Chopra reveals her daughter malti marie chopra jonas face for first time she look like Nick Jonas | Patrika News
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, पापा निक की कार्बन कॉपी लगीं नन्हीं राजकुमारी

Priyanka Chopra Show her Daughter Malti Marie Face : प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक और उनके भाइयों को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार अवॉर्ड मिलने के दौरान एक इवेंट में पहुंची थीं। जहां उन्होंने पहली बार अपनी बेटी मालती मैरी का चेहरा सभी को दिखाया है।

Jan 31, 2023 / 09:43 am

Jyoti Singh

priyanka_chopra_reveals_her_daughter_malti_marie_chopra_jonas_face_for_the_first_time_in_world_baby_girl_look_like_nick_jonas.jpg
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Marie) के साथ पहली बार फोटोशूट कराने के बाद सुर्खियों में आ गई थीं। हालांकि उस समय बेबी गर्ल का फेस न दिखाने के लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया था। जाहिर है कि प्रियंका और निक जोनस (Nick Jonas) की बेबी गर्ल मालती मैरी की झलक पाने के लिए फैंस काफी बेकरारा थे। कपल ने कई बार बेटी की तस्वीरें तो शेयर कीं लेकिन कभी उनका चेहरा नहीं दिखाया था। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपनी नन्हीं परी का चेहरा दिखाया है।
https://twitter.com/hashtag/PriyankaChopra?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपनी नन्हीं परी मालती मैरी के साथ पब्लिक एपीयरेंस दी है। प्रियंका अपने पति निक और उनके भाइयों को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार अवॉर्ड मिलने के दौरान एक इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी (Priyanka Chopra’s Daughter) भी मौजूद रही। जहां उन्होंने अपनी बेटी के चेहरे को पहली बार पब्लिकली दिखाया। व्हाइट कलर के टॉप के साथ क्रीम स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स में मालती बेहद क्यूट लग रही थीं। मालती अपनी मम्मी की गोद में नजर आईं।
यह भी पढ़े – कटआउट गाउन में भूमि पेडनेकर ने फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स, तस्वीरें देख छूटे लोगों के पसीने

इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार फंक्शन के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मालती मैरी प्रियंका की गोद में बैठी हुई हैं और निक अपनी स्पीच के दौरान बेटी का नाम लेते हैं। जिसके बाद प्रियंका बेटी मालती को अपनी गोद में खड़ा करके निक की तरफ इशारा करती हैं। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस भी मालती मैरी की पहली बार झलक पाकर काफी खुश हैं, और उनपर अपना प्यार लुटा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर मालती को अपने पिता निक की कार्बन कॉपी बता रहे हैं।
https://twitter.com/hashtag/PriyankaChopra?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में शादी की थी। दोनों ने पिछले साल 2022 में सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत इस दुनिया में किया था। कुछ दिनों पहले ही मालती एक साल की हुई हैं। वहीं अब प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा सभी को दिखा दिया है। इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया था कि उन्होंने मेडिकल कॉम्प्लीकेशन्स के चलते सरोगेसी का रास्ता चुना था।

Home / Entertainment / प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, पापा निक की कार्बन कॉपी लगीं नन्हीं राजकुमारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो