दरअसल, शनिवार को शाहरुख खान ने ट्विटर पर अपने फैंस के लिए आस्क एसआरके सेशन रखा। जहां एक यूजर ने एसआरके से पूछा, 'सर पठान मूवी का कलेक्शन देखकर कैसा महसूस हो रहा है आपको? यूजर के इस सवाल पर शाहरुख ने जवाब दिया, 'भाई नंबर्स फोन के होते हैं, हम तो खुशी गिनते हैं'। एक्टर के इस जवाब को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही उन्हें फिल्म के लिए बधाई दे रहे है।