26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’

Shah Rukh Khan fake Notice Clarification: शाहरुख खान के नाम से वायरल हो रहे 23 नवंबर 2026 के कथित कानूनी नोटिस को उनकी लीगल टीम हिरानी एंड एसोसिएट्स ने फर्जी बताया है। जानिए इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा के दावों पर वकीलों ने क्या कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 26 Nov 2026, 4:22 PM IST

Shah Rukh Khan fake Notice Clarification

इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा के दावों की खुली पोल (सोर्स: instagram-adv.suvigya/IMDb)

Shah Rukh Khan Fake Legal Notice: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के नाम से सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्टों में वायरल हो रहे एक कथित 'कानूनी नोटिस' को उनकी लीगल टीम ने पूरी तरह फर्जी करार दिया है। एक्टर के अधिकृत वकीलों 'हिरानी एंड एसोसिएट्स' ने आधिकारिक बयान जारी कर साफ किया है कि 23 नवंबर 2026 की तारीख वाला ये नोटिस न तो शाहरुख खान ने भेजा है और न ही उन्होंने किसी वकील या लॉ फर्म को ऐसा कोई निर्देश दिया है।

सुविज्ञ शर्मा के दावों को बताया गलत और भ्रामक

लीगल टीम ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुविज्ञ शर्मा की उस पोस्ट पर भी कड़ा रुख अपनाया है, जिसमें दावा किया गया था कि उन्हें शाहरुख खान की टीम की ओर से कानूनी नोटिस मिला है। हिरानी एंड एसोसिएट्स ने इस पोस्ट को पूरी तरह "गलत और भ्रामक" बताया है। लॉ फर्म ने स्पष्ट किया कि शाहरुख खान ने उन्हें या किसी अन्य कानूनी संस्था को संबंधित अकाउंट पर कोई भी नोटिस भेजने के लिए अधिकृत नहीं किया है, इसलिए पोस्ट में दिखाया जा रहा नोटिस फर्जी है।

मीडिया और सोशल मीडिया पेजों से की खास अपील

इस मामले को लेकर लीगल टीम ने मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया पेजों से भी जिम्मेदारी बरतने की अपील की है। टीम ने अनुरोध किया है कि कोई भी खबर या रिपोर्ट प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि जरूर कर लें। इसके साथ ही, उन्होंने ऐसे सभी लेखों और सोशल मीडिया पोस्ट को तुरंत हटाने या सुधारने का आग्रह किया है, जिनमें इस फर्जी नोटिस को शाहरुख खान से जोड़कर दिखाया गया है।

जाने क्या था मामला

ये पूरा मामला एक वायरल इंस्टाग्राम रील से शुरू हुआ। इस वीडियो में अनंत अंबानी को सद्गुरु के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया था। इसके साथ ही शाहरुख खान और अनंत अंबानी की बातचीत का एक अलग वीडियो भी जोड़ा गया था। रील के जरिए दावा किया गया कि इस बातचीत के दौरान शाहरुख खान को चुप रहने के लिए कहा गया था। बता दें, ये दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, शाहरुख खान की कानूनी टीम ने इस वीडियो के साथ लिखे गए कैप्शन और उसमें किए गए दावों पर आपत्ति जताई है।