26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / ‘दर्शक AI नहीं, कहानी और किरदार देखने आते हैं’, महाभारत जैसे महाकाव्य को पर्दे पर लाने की चुनौतियों पर बोले मेकर विजय सुब्रमण्यम

‘दर्शक AI नहीं, कहानी और किरदार देखने आते हैं’, महाभारत जैसे महाकाव्य को पर्दे पर लाने की चुनौतियों पर बोले मेकर विजय सुब्रमण्यम

Vijay Subramaniam Collective Artists Network: जियोहॉटस्टार के शो 'AI महाभारत' के सीजन 2 की घोषणा के बीच मेकर विजय सुब्रमण्यम ने कहा कि AI सिर्फ कंटेंट सस्ता बनाने के लिए नहीं है और यह अच्छी कहानी की जगह नहीं ले सकता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 26 Nov 2026, 2:14 PM IST

AI Mahabharat maker Vijay Subramaniam

विजय सुब्रमण्यम ने साझा किया बड़ा विजन (सोर्स: INSTAGRAM-jiohotstar )

AI In Indian Entertainment Industry: जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम होने वाले शो 'महाभारत: एक धर्मयुद्ध' यानी 'AI महाभारत' के दूसरे सीजन की घोषणा हो चुकी है। बड़े पैमाने पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किए जा रहे इस प्रोजेक्ट को लेकर इसके मेकर और कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क के फाउंडर और ग्रुप सीईओ विजय सुब्रमण्यम ने अहम बातें साझा की हैं। उनका मानना है कि तकनीक केवल कहानी को पर्दे पर उतारने का तरीका बदल सकती है, लेकिन वो अच्छी कहानी कहने की जगह नहीं ले सकती।

'AI से अपने आप सस्ता नहीं हो जाता प्रोडक्शन'

मनीकंट्रोल से खास बातचीत में विजय सुब्रमण्यम ने इस धारणा को खारिज किया कि AI का मुख्य मकसद सिर्फ प्रोडक्शन की लागत घटाना है। उन्होंने कहा कि AI काम करने की क्षमता बढ़ा सकता है, लेकिन यह अपने आप कंटेंट को सस्ता नहीं बनाता। एक सफल शो के लिए आज भी बेहतरीन लेखकों, निर्देशकों, कलाकारों, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और गहरे क्रिएटिव दखल की जरूरत होती है।

सुब्रमण्यम के अनुसार, AI का असली फायदा यह है कि ये क्रिएटर्स को ऐसी भव्य दुनिया और विजुअल संभावनाएं गढ़ने की आजादी देता है, जिन्हें पहले कमर्शियल नजरिए से बनाना मुश्किल था। इसका उद्देश्य कंटेंट को सस्ता करना नहीं, बल्कि अपनी महत्वाकांक्षा को बढ़ाना और ज्यादा कहानियों को व्यावसायिक रूप से सफल बनाना है।

लाइव-एक्शन, एनिमेशन और AI प्रोडक्शन में अंतर

पारंपरिक VFX वाली फिल्मों और AI आधारित प्रोडक्शन की तुलना पर सुब्रमण्यम ने कहा कि इनकी सीधी तुलना नहीं की जा सकती, क्योंकि ये अलग-अलग प्रोडक्शन मॉडल हैं। लाइव-एक्शन, एनिमेशन और AI-पावर्ड प्रोडक्शन-तीनों की अपनी अलग जरूरतें और कॉस्ट स्ट्रक्चर होते हैं। 'महाभारत: एक धर्मयुद्ध' में एक विशाल दुनिया और किरदारों की बड़ी कास्ट शामिल है। AI इन जरूरतों को नए नजरिए से देखने का मौका देता है, लेकिन इसमें भी क्रिएटिव डेवलपमेंट, तकनीक और निर्देशन में भारी निवेश लगता है।

दर्शक तकनीक नहीं, कहानी देखने आते हैं

विजय सुब्रमण्यम ने स्पष्ट किया कि दर्शक कोई शो सिर्फ इसलिए नहीं देखते कि उसमें AI का इस्तेमाल हुआ है, बल्कि वे कहानी, किरदारों और रची गई दुनिया से जुड़ने के लिए उसे देखते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में कहानियों की कोई कमी नहीं है, लेकिन महाभारत जैसे महाकाव्य को पारंपरिक तरीके से बनाने में बजट, समय और प्रोडक्शन की कई चुनौतियां आती हैं। AI इन रुकावटों पर फिर से सोचने का अवसर देता है।

ओरिजिनल आईपी और नए इकोसिस्टम की तैयारी

कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क अब भारतीय कहानियों के इर्द-गिर्द ओरिजिनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) तैयार करने पर काम कर रहा है, ताकि उन्हें अलग-अलग प्लेटफॉर्म, फॉर्मेट और बाजारों तक ले जाया जा सके। सुब्रमण्यम ने बताया कि कंपनी 'हिस्ट्रीवर्स' और 'गैलेरी5' के जरिए एक ऐसा बड़ा क्रिएटिव और टेक्नोलॉजिकल इकोसिस्टम विकसित कर रही है, जो भारतीय मनोरंजन जगत के लिए नए रास्ते खोलेगा।