26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / उदयपुर की भव्य शादी में शाहरुख खान के साथ हुआ Oops मोमेंट? वीडियो देख लोगों ने किया रिएक्ट

उदयपुर की भव्य शादी में शाहरुख खान के साथ हुआ Oops मोमेंट? वीडियो देख लोगों ने किया रिएक्ट

Shahrukh Khan-Anant Singh Daughter Marraige: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान हाल ही में उदयपुर में एक भव्य शादी में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे। शादी के दौरान का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद किंग खान को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स लिख रहे हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Himanshu Soni

•

Updated: 26 Nov 2026, 2:07 PM IST

Shahrukh Khan At Udaipur Private Wedding

शाहरुख खान (फोटो सोर्स- X/@IBeingAdarsh_)

Shahrukh Khan At Udaipur Private Wedding: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों राजस्थान के उदयपुर में आयोजित एक भव्य शादी समारोह के वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस समारोह में मशहूर सिंगर सोनू निगम भी उनके साथ पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में शाहरुख खान दूल्हे के साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

दूल्हे ने किया शाहरुख का आइकॉनिक पोज, फिर छोड़ा हाथ

वायरल वीडियो में शाहरुख खान दूल्हे के ठीक पीछे खड़े दिखाई देते हैं। इसी दौरान दूल्हा अभिनेता का मशहूर आइकॉनिक पोज करता है। इसके बाद शाहरुख आगे आकर उसे गले लगा लेते हैं और उसका हाथ पकड़कर वहां मौजूद मेहमानों का अभिवादन करते हैं।

हालांकि, कुछ देर बाद दूल्हा शाहरुख से कुछ कहता हुआ नजर आता है। इसके तुरंत बाद अभिनेता उसका हाथ छोड़ देते हैं। वीडियो का यही हिस्सा लोगों का ध्यान खींच रहा है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि दूल्हे ने शाहरुख से हाथ छोड़ने के लिए कहा था। हालांकि, वीडियो में उसकी बात साफ सुनाई नहीं देती है।

सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंटे लोग

वीडियो वायरल होने के बाद कुछ यूजर्स ने इस पल को शाहरुख के लिए शर्मिंदगी भरा बताया। वहीं, कई लोग अभिनेता के समर्थन में भी उतर आए। उनका कहना है कि शाहरुख को किसी शादी में बुलाया जाता है तो वह मेहमानों के साथ घुलने-मिलने की कोशिश करते हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

उदयपुर के जग मंदिर पहुंचे थे शाहरुख और सोनू निगम

दरअसल, शाहरुख खान 25 नवंबर को राजस्थान के उदयपुर पहुंचे थे। वह चार्टर फ्लाइट से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर उतरे, जहां उनके स्वागत के लिए फैंस की भीड़ मौजूद थी। बताया जा रहा है कि अभिनेता उदयपुर के जग मंदिर में आयोजित एक भव्य शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस समारोह में सिंगर सोनू निगम भी मौजूद थे। हालांकि, शादी से जुड़ी निजी जानकारियां सार्वजनिक नहीं की गई हैं।

फिलहाल शाहरुख खान और दूल्हे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर दूल्हे की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।