जोरावर ने अपनी नोटबुक के पन्ने की जो तस्वीर शेयर की है, उस पर 24 नवंबर, 2026 की तारीख दर्ज है। नोट की शुरुआत करते हुए उन्होंने लिखा कि वे फिर से शुरुआत कर रहे हैं और फीनिक्स राख से दोबारा उठता है। अपने विचारों को शेयर करते हुए जोरावर ने दर्द, सब्र और आगे बढ़ने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने लिखा कि लोग शायद किसी दूसरे के संघर्ष को कभी पूरी तरह नहीं समझ पाएंगे, लेकिन हर कहानी और फिल्म हमें यही सिखाती है कि हमारे भीतर चुनौतियों से पार पाने की ताकत मौजूद है। खुद को हौसला देते हुए उन्होंने लिखा कि डरने की जरूरत नहीं है और ईश्वर व्यक्ति के भीतर ही वास करता है।