26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / OTT News / काजी तौकीर ने अरिश्फा के सामने किया अश्लील शब्द का इस्तेमाल, घर में मचा बवाल, लोगों का फूटा गुस्सा

काजी तौकीर ने अरिश्फा के सामने किया अश्लील शब्द का इस्तेमाल, घर में मचा बवाल, लोगों का फूटा गुस्सा

Bigg Boss 20: काजी तौकीर एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने अरिश्फा के सामने कथित रूप से अश्लील शब्द के इस्तेमाल किया। जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 26 Nov 2026, 12:22 PM IST

Qazi Touqeer Abusive language used front of Arishfa

काजी तौकीर ने अरिश्फा के लिए कहे अपशब्द (Photo Source- Instagram/JioHotstar)

Qazi Touqeer Abusive language used front of Arishfa: सोशल मीडिया और रियलिटी शो बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों एक नया विवाद गरमा गया है। काजी तौकीर द्वारा अरिश्फा के सामने कथित रूप से अश्लील शब्द का इस्तेमाल किए जाने के बाद घर के अंदर हंगामा मच गया है और बाहर दर्शकों व लोगों के बीच भी नाराजगी देखने को मिल रही है। बातचीत के दौरान उठे अश्लील शब्द और उस पर हुई तीखी बहस ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

काजी तौकीर ने अरिश्फा के सामने कहे अपशब्द

बिग बॉस के घर से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें काजी तौकीर और अरिश्फा की लड़ाई देखी जा सकती है। बातचीत के अंश के मुताबिक, काजी ने अरिश्फा से कहा कि वह कोई महारानी नहीं हैं कि जब वह बात कर रहे हों तो बात न की जा सके। इस पर अरिश्फा ने पलटकर पूछा कि उन्होंने क्या कहा? जिस पर काजी ने दोबारा Maharani of Ch*tran Gadh दोहराया।

अरिश्फा ने तुरंत सवाल किया कि यह क्या है, जिसके जवाब में काजी ने इसे एक मनगढ़ंत जगह बताया। जब अरिश्फा ने जोर देकर पूछा कि वह शब्द क्या है, तो काजी ने स्पेलिंग बताते हुए कथित तौर पर वह आपत्तिजनक शब्द बोला। अरिश्फा ने उसका अर्थ और संदर्भ पूछते हुए कहा कि यह कहां आता है, जिस पर काजी ने इसे काल्पनिक जगह और महज एक उदाहरण करार दिया। इस पर अरिश्फा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जो मन में आए वह कैसे बोला जा सकता है और उन्हें जानकारी नहीं है, इसलिए वह इसका मतलब पूछ रही हैं।

घर के भीतर बढ़ा तनाव और दर्शकों की प्रतिक्रियाएं

इस बातचीत के बाद घर में तनाव बढ़ गया और दोनों के बीच की खींचतान खुलकर सामने आ गई। जहां एक ओर शब्द के इस्तेमाल को लेकर घर के अंदर बहस छिड़ी, वहीं बाहर सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना को लेकर अपनी राय रख रहे हैं। कई दर्शकों का मानना है कि बातचीत के दौरान भाषा की मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए, जबकि कुछ लोग पूरे प्रसंग को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने काजी तौकीर पर बयानबाजी शुरू कर दी। एक ने लिखा, "ये शुरूआत से ही डबल मीनिंग बातें करता आ रहा है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसे इतना अंधा सपोर्ट कैसे मिल रहा है।" एक और ने लिखा, "अरिश्फा को ऐसा बोलना। काजी डर्टी गेम प्ले कर रहा है।" एक और ने लिखा," काजी तौकीर घटिया है शुरूआत से ही ऐसी बाते कर रहा है।"

एक अन्य ने लिखा, "छी...कोई उसे ठीक से क्यों नहीं समझाता? सलमान खान आप हमेशा बहुत छोटी-छोटी बातों पर सख्त हो जाते हैं। क्या आपको असली बकवास नहीं दिखती?" एक और ने लिखा, "उसने लड़की को बेवकूफ बनाने की कोशिश की। कनिका को अश्लील इशारे, प्यार का नाम अश्लील बना देना। अरिश्फा को ऐसी घटिया बात कहना। वह हमेशा गंदगी से भरा रहता है। वह बकवास व्यक्ति है। असली सीन यह था कि उसने अरिश्फा को निशाना बनाया थ।"

फिलहाल इस विवाद को लेकर घर के भीतर के समीकरणों और आगे के घटनाक्रम पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं, और आने वाले दिनों में यह मुद्दा किस दिशा में जाता है, इस पर चर्चा जारी है। वहीं, वीकेंड का वार में सलमान खान इस मुद्दे पर क्या कहेंगे लोगों को इसका भी इंतजार है। क्या वह काजी का इस बार भी पक्ष लेंगे या उनकी क्लास लगाएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा।