25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / OTT News / फवाद खान- माहिरा खान की सीरीज बैन पर शिवसेना नेता का बेबाक बयान, पाकिस्तान के बायकॉट पर दिया जोर

फवाद खान- माहिरा खान की सीरीज बैन पर शिवसेना नेता का बेबाक बयान, पाकिस्तान के बायकॉट पर दिया जोर

Fawad khan Mahira Khan Web Series: शिवसेना नेता आनंद दुबे ने फवाद खान और माहिरा खान की सीरीज को लेकर बयान दिया है। उन्होंने बैन के समर्थन में कहा कि भारत में लोगों को पाकिस्तान के क्रिकेट या वेब सीरीज में कोई दिलचस्पी नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 25 Nov 2026, 1:16 PM IST

Anand Dubey support Fawad khan Mahira Khan Pakistani Netflix series Ban in india said boycott of Pakistan our priority

फवाद खान और माहिरा खान की वेब सीरीज बैन पर बोले शिवसेना नेता (Photo Source- Twitter/@Cine_bolly)

Anand Dubey On Fawad khan- Mahira Khan Web series Ban: पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और अभिनेत्री माहिरा खान की सीरीज 'जो बचाए हैं संग समाए लो' को लेकर भारत में बैन करने की मांग उठी है। जिसके समर्थन नें शिवसेना नेता आनंद दुबे भी उतर आए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि भारत को पाकिस्तान के क्रिकेट, वेब सीरीज या पड़ोसी देश के साथ किसी भी तरह के सांस्कृतिक जुड़ाव में कोई दिलचस्पी नहीं है। यह बयान तब आया है जब AICWA ने 4 दिसंबर को तय प्रीमियर से पहले सीरीज की स्ट्रीमिंग को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा है और जिसके बाद देश में भी विवाद खड़ा हो गया है।

शिवसेना नेता आनंद दुबे ने दिया वेब सीरीज बैन पर बयान

आनंद दुबे ने ANI संग खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान चाहे वेब सीरीज बनाए या क्रिकेट खेले, यह उसका अपना मामला है और वह इसे अपने तक ही सीमित रख सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को पड़ोसी देश के क्रिकेट, वेब सीरीज या किसी भी सांस्कृतिक संबंध में रुचि नहीं है। दुबे ने बताया कि फिल्म एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स या किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर भारत में न दिखाई जाए।

पाकिस्तान के संपूर्ण बॉयकॉट की वकालत करते हुए शिवसेना नेता ने कहा कि पड़ोसी देश में तैयार कंटेंट भारतीय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं होना चाहिए। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि भारत को इस बात में कोई दिलचस्पी नहीं है कि पाकिस्तान क्या करता है। फिलहाल पाकिस्तान का पूरा बॉयकॉट ही भारत की प्राथमिकता है।

AICWA का पीएम को पत्र और सख्त कानून की मांग

बता दें, ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर 4 दिसंबर को होने वाले प्रीमियर से पहले 'जो बचाए हैं संग समाए लो' की भारत में रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से यह सुनिश्चित करने को भी कहा है कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म मई 2025 की गाइडलाइंस का पालन करें, साथ ही टेलीविजन, ओटीटी और थिएटर में उल्लंघन पर सजा के प्रावधान वाला स्थायी कानून बनाने की मांग की है। इस कदम ने रिलीज से पहले ही शो को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

वहीं, इस सीरीज की बात करें तो 'जो बचे हैं संग समाए लो' को मोमिना दुरैद ने निर्देशित और दुरैद कुरैशी ने प्रोड्यूस किया है। यह फरहत इश्तियाक के इसी नाम के फेमस उर्दू उपन्यास पर आधारित है, जो 2009 में ख्वातीन डाइजेस्ट में छपा था और 2013 में किताब के रूप में आया था। फवाद खान और माहिरा खान स्टारर यह कहानी तीन पीढ़ियों की छह प्रेम कहानियों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो रिश्तों, रोमांस और पारिवारिक ताने-बाने से जुड़ी है।