22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / OTT News / बड़ी उम्र की महिलाओं के प्रति आकर्षण पर सोराब बेदी ने दिया बेबाक बयान, बोले- मैं अकेला ऐसा नहीं हूं

बड़ी उम्र की महिलाओं के प्रति आकर्षण पर सोराब बेदी ने दिया बेबाक बयान, बोले- मैं अकेला ऐसा नहीं हूं

Sorab Bedi girlfriend Delnaz Daruwala: सोराब बेदी की गर्लफ्रेंड डेलनाज दारूवाला उनसे 24 साल बड़ी है। ऐसे में खुद से बड़ी महिला को डेट करने और फिर ट्रोलिंग पर सोराब ने खुलकर बात की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 22 Nov 2026, 8:36 AM IST

Sorab Bedi React On girlfriend Delnaz Daruwala age gap

सोराब बेदी ने गर्लफ्रेंड के उम्र में अंतर और ट्रोलिंग पर की बात (Photo Source- Instagram/sorabbedi )

Sorab Bedi React On girlfriend Delnaz Daruwala age gap: 'स्प्लिट्सविला X6' से चर्चा में आए मॉडल और अभिनेता सोराब बेदी ने इन दिनों चर्चा में हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी 24 साल बड़ी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर की थी, जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने आ गए, लेकिन उन्होंने रिएक्शन देते हुए लोगों को करारा जवाब दिया था। लेकिन एक बार फिर उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, रिश्ते और ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की है। डेलना दारूवाला के साथ अपने रिश्ते की खबरों के बाद उठे विवाद, निहारिका तिवारी से अलग होने की चर्चा और इंटरनेट प्रतिक्रियाओं पर सोराब ने बेबाक अंदाज में अपनी राय रखी है।

गर्लफ्रेंड संग फोटो शेयर करने और उम्र के अंतर पर बोले सोराब

सोराब बेदी ने नयनदीप रक्षित के पॉडकास्ट में खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि उन्हें डेलनाज दारूवाला के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने का कोई पछतावा नहीं है, भले ही इस घोषणा के बाद डेलनाज को नेगेटिव टिप्पणियों और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा हो।

बुरे कमेंट्स पर नाराजगी जताते हुए सोराब ने आगे कहा कि वह थोड़ी शरीफी वाली लाइन में हैं, लेकिन अगर कोई लड़का उनके सामने आकर ऐसी बात कहे, तो वह उसे छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने इन टिप्पणियों को बेहद गलत ठहराते हुए कहा कि वह अकेले ऐसे शख्स नहीं हैं जो अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं की तरफ आकर्षित होते हैं।

ट्रोलिंग के असर को लेकर सोराब ने दो टूक कहा कि उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन दावों पर भी उन्होंने अपनी बात रखी, जिनमें कहा गया कि डेलनाज ने उन्हें मॉडलिंग असाइनमेंट दिलाने में मदद की। सोराब ने कहा कि यदि उन्होंने दिलवाया भी हो, तो इससे क्या फर्क पड़ता है। उन्होंने बताया कि दोनों आठ साल से दोस्त हैं और उन्होंने सिर्फ पसंद की वजह से उन्हें काम नहीं दिलवाया था।

डेलनाज की मजबूती, प्रेमानंद जी महाराज का जिक्र और 'सोरिका' की कहानी

सोराब से जब ये पूछा गया कि क्या ऑनलाइन बैकलैश का असर डेलनाज दारूवाला पर पड़ा? सोराब ने कहा कि नहीं, वह बेहद मजबूत इरादों वाली हैं। वहीं, ट्रोलिंग को गंभीरता से न लेने की वजह बताते हुए उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज का जिक्र किया, जिन्हें वह भगवान मानते हैं, और कहा कि उनके मुताबिक उन्हें भी विरोध व ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।

बता दें, 'स्प्लिट्सविला X6' के बाद सोराब बेदी और निहारिका तिवारी की जोड़ी को फैंस ने 'सोरिका' नाम दिया था। सितंबर 2026 में निहारिका ने अलग होने की घोषणा की थी, जबकि बाद में सोराब ने दावा किया कि वह कभी रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं थे। मामला तब फिर गर्माया जब सोराब ने अक्टूबर में डेलनाज दारूवाला के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन उम्र के अंतर पर हुई आपत्तियों के बाद उन्हें हटा दिया गया था।